फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   thief took money, jwellery

दीवार फांदकर घर में घुसे चोर, नगदी व जेवर चोरी

Tue, 30 Jul 2019 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
thief took money, jwellery
हरदोई के बघौली थानाक्षेत्र में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान दिखाता नरेशपाल। अमर उजाला - फोटो : HARDOI
बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम मजीद पुरवा के मजरा गदनपुर में सोमवार रात दीवार फांदकर घुसे चोर नगदी और जेवर पार कर ले गए। मकान मालिक परिवार के साथ दिल्ली में रहता है। पीड़ित के भाई ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गदनपुर निवासी पूर्व उप ब्लॉक प्रमुख नरेश पाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसका भाई बबलू का दिल्ली में कपड़े का कारखाना है। वह परिवार के साथ दिल्ली में रहता है। यहां उसके मकान में ताला पड़ा था।
विज्ञापन

सोमवार रात दीवार फांदकर घर में घुसे चोरों ने कमरे का ताला तोड़ दिया। चोरों ने बक्से से नगदी व जेवर चुरा लिए। मंगलवार सुबह भतीजी रुचि किसी काम से घर गई तो कमरे का ताला टूटा व सामान बिखरा देखकर उसने जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने यूपी 100 को सूचना दी। नरेश पाल ने बताया कि उन्होंने फोन पर घटना की जानकारी बबलू को दी है। चोरी गए माल का सही पता बबलू के आने के बाद ही चलेगा। एसओ फूलचंद्र सरोज ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed