फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   they lost their job, get a illness

लॉकडाउन में कमाई गंवाई, दुश्वारियों के सफर में बीमारी भी मिली

Sat, 16 May 2020 10:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
they lost their job, get a illness
फोटो-45- चठिया स्थित क्वारंटीन सेंटर में मौजूद सीओ शाहाबाद उमाशंकर सिंह व अन्य। संवाद - फोटो : HARDOI
शनिवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए एक महिला सहित सात लोग सुनहरे सपने लेकर महानगरों की ओर गए थे। लॉकडाउन के दौरान महानगरों में हुई कमाई तो गंवाई ही, लौटते समय बीमारी की मुसीबत भी आ गई।
विज्ञापन

संडीला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सेलामऊ निवासी 22 वर्षीय युवक एक साल से मुंबई में काम करता था। पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर का युवक परिवार का आर्थिक सहयोग करता रहा।
विज्ञापन

लॉकडाउन में हालात बिगड़े तो कमाई गई पूंजी तो गवां ही दी और फिर घर आने की जद्दोजहद में कभी पिकअप तो कभी ट्राले का सहारा लेना पड़ा। लखनऊ तक साधनों से पहुंचा तो इसके आगे संडीला तक का सफर पैदल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां प्रशासन ने उसे क्वारंटीन सेंटर भेजकर 14 मई को जांच कराई तो अब रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कुछ इसी तरह संडीला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गौसा की निवासी 25 वर्षीय महिला पति और तीन बच्चों के साथ स्कूटी से गाजियाबाद से 13 मई को संडीला पहुंची थी। थर्मल स्क्रीनिंग में संदिग्ध मिलने पर सीएचसी अधीक्षक ने उसे क्वारंटीन सेंटर भेज दिया था। महिला का पति गाजियाबाद में चाट का ठेला लगाता था। लॉकडाउन के कारण घर वापसी मजबूरी बनी थी। शाहाबाद तहसील क्षेत्र अंतर्गत ब्लाक भरखनी के ग्राम कमालपुर के दो युवक भी पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से एक दीपावली से पहले गुजरात के हडियावाला में ईंट भट्ठा पर काम करता था।
पालमपुर तक बस से, फिर उरई तक ट्रेन से और फिर रोडवेज बस से 12 मई को शाहाबाद आया था। यहां प्रशासन ने उसे क्वारंटीन करा दिया और फिर जांच कराई। कमालपुर का ही एक युवक गुजरात के सुरेंद्रनगर में ईंट भट्ठे पर नौकरी करता था। वह 12 मई को शाहाबाद आया था।

शाहाबाद कस्बे के मोहल्ला दिलावरपुर में कोरोना पॉजिटिव पाया गया युवक गाजियाबाद में राजमिस्त्री था। गाजियाबाद से दादरी तक पैदल और फिर ट्रक से शाहजहांपुर तक आया। इसके बाद शाहाबाद तक पैदल चलकर सीमा पर पहुंचा तो उसे क्वारंटीन किया गया। शाहाबाद कस्बे के ही ग्राम कुरसेली के दो युवक महाराष्ट्र के मालनुंगे में बाइक स्पेयर पार्ट्स की दुकान पर काम करते थे। अलग-अलग वाहनों से लखनऊ आए और लखनऊ से पैदल शाहाबाद पहुंचे। इन्हें भी क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed