{"_id":"645c8ea6e4a4f24f971fb8964b3e3b74","slug":"there-will-not-tolerate-false-report-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूठी रिपोर्ट दर्ज हुई तो नहीं करेंगे बर्दाश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूठी रिपोर्ट दर्ज हुई तो नहीं करेंगे बर्दाश्त
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
Updated Sat, 14 Mar 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिवक्ता संघ अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद बाजपेयी ने कहा
विज्ञापन
कि शाहाबाद में प्रदर्शन केे दौरान वकील से अभद्रता का मामला गंभीर है।
उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कराएंगे, जो भी दोषी होगा, उसके
खिलाफ कार्रवाई की की मांग की जाएगी।
उन्होंने कहा कि पिछले दिन विरोध प्रदर्शन के मामले में कुछ अधिवक्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी की जानकारी मिली है। यदि प्रशासन ने गलत रिपोर्ट दर्ज की तो अधिवकता बर्दाश्त नहीं करेंगे। वे शुक्रवार को अधिवक्ता संघ की आम सभा की बैठक में बोल रहे थे।
इलाहाबाद में अधिवक्ता की हत्या को लेकर आज भी वकील न्यायिक कार्य से विरत रहे। पूर्वाह्न 11 बजे अधिवक्ता संघ की बैठक हुई। वकीलों ने आरोप लगाया कि शाहाबाद कोतवाली पुलिस ने बर्बरतापूर्वक एक अधिवक्ता की पिटाई की है, जो मानवता के खिलाफ है।
इस मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, जो भी दोषी हो उसके खिलाफ कार्रवाई हो। संघ अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद बाजपेयी ने प्रस्ताव पारित कर कहा कि शाहाबाद मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
उधर, अधिवक्ताओं के तेवर देख किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर भारी संख्या में पुलिस व पीएसी के जवान तैनात रहे। बैठक में अधिवक्ता दिग्विजय सिंह सिकरवार, रामदेव शुक्ला, कुलभूषण सिंह, पीके मिश्रा, रामचंद्र राजपूत, महेंद्र सिंह, रामप्रताप सिंह उर्फ पल्लू, आलोक अवस्थी, आदर्श पांडे आदि ने विचार व्यक्त किए।