{"_id":"684b09739a6e51555f01f4a9","slug":"there-was-no-electricity-for-three-hours-during-the-emergency-the-concentrator-was-also-shut-down-hardoi-news-c-213-1-hra1004-132746-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: इमरजेंसी में तीन घंटे गुल रही बिजली, कंसंट्रेटर भी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: इमरजेंसी में तीन घंटे गुल रही बिजली, कंसंट्रेटर भी बंद
विज्ञापन
हरदोई। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में बिजली विभाग आवश्यकतानुसार लोड की आपूर्ति नहीं कर रहा है। ओवरलोडिंग के कारण आए दिन विद्युत केबल फुंक जाती है और बिजली चली जाती है। बृहस्पतिवार को भी तीन घंटे तक इमरजेंसी की बिजली गायब रही। गर्मी से बेहाल हुए मरीज बेड छोड़कर बाहर बैठे नजर आए तो कुछ सेंट्रल लैब की फर्श पर लेटे दिखे।
बिजली का संकट मेडिकल कॉलेज में दिनों दिन गहराता जा रहा है। अस्पताल को करीब 2000 किलोवाट लोड की आवश्यकता है और इस समय सिर्फ 1000 किलोवाट का लोड ही मिल रहा है। भीषण गर्मी के चलते खपत बढ़ गई है। अधिक लोड होने के कारण अस्पताल के विद्युत उपकरण आए दिन फुंक रहे हैं। इसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। अभी कुछ दिन पहले इमरजेंसी को विद्युत सप्लाई देने वाली केबल जल गई थी और दो घंटे तक आपूर्ति बंद रही।
बृहस्पतिवार को एक बार फिर करीब तीन घंटे तक इमरजेंसी की बिजली गुल रही। विद्युत केबल फुंकने के कारण सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक आपूर्ति नहीं रही। बिजली न होने से वार्ड में भर्ती रेड जोन के मरीज को कक्ष से निकल कर बाहर बैठना पड़ा। कई मरीज सेंट्रल लैब की फर्श पर लेटे दिखे। चलने फिरने में असमर्थ अन्य मरीज के परिजन हाथ पंखे से हवा करते रहे।
विज्ञापन
कंसंट्रेटर बंद होने से मरीज परेशान
हरदोई। बिजली चली जाने से रेड जोन में लगा इन्वर्टर भी करीब एक घंटा चलने के बाद बंद हो गया। इन्वर्टर बंद होने से मरीज गर्मी से परेशान हो गए। वहीं, कंसंट्रेटर बंद होने से कई मरीजों को परेशान होना पड़ा। उन मरीजों को वार्ड से निकाल कर बाहर बैठाया गया और चिकित्सकों ने निगरानी बनाए रखी। बिजली आने पर मरीजों को कंसंट्रेटर दोबारा लगाया गया।
मेडिकल कॉलेज में ओवरलोड की समस्या है। उपकेंद्र बनना प्रस्तावित है। बिजली विभाग को बजट भी दिया जा चुका है, लेकिन काम शुरू नहीं हुआ। आज भी बात हुई है इमरजेंसी के लिए अलग से आपूर्ति दिए जाने के लिए कहा गया है। 1250 केवी का ट्रांसफार्मर भी लगाने के लिए कहा गया है। -डॉ. जेविन बिष्णु गोगोई, प्रधानाचार्य, मेडिकल कॉलेज