फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   There was no electricity for seven hours in the name of repair work

Hardoi News: मरम्मत कार्य के नाम पर सात घंटे नहीं आई बिजली

Tue, 02 Apr 2024 11:10 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Tue, 02 Apr 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
There was no electricity for seven hours in the name of repair work
हरदोई। शहर में लाइन के मरम्मत कार्य के नाम पर सात घंटे तक बिजली गुल रही। कोयल बाग कॉलोनी उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्र के करीब 10 हजार उपभोक्ता बिजली न मिलने से परेशान रहे।
विज्ञापन

शहर में बिजली लाइन की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। मंगलवार को विद्युत उपकेंद्र कोयल बाग कॉलोनी से जुड़े क्षेत्र सिविल लाइन में ट्रांसफॉर्मर को शिफ्ट करने का कार्य किया जाना था। इसके कारण उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति सुबह 10 बजे बंद कर दी गई। ऐसे में कोयल बाग, सिविल लाइन सहित कई क्षेत्रों की आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

बिजली न मिलने से गर्मी में लोग परेशान रहे। शाम चार बजे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। उपखंड अधिकारी केपी सिंह ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर की शिफ्टिंग का कार्य किया जा रहा था। इस कारण बिजली आपूर्ति बाधित रही। कार्य पूरा होने पर आपूर्ति शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहीं दो घंटे, कहीं डेढ़ बिजली गुल
इसके अलावा सिटी उपकेंद्र के सिनेमा रोड फीडर पर काम होने के कारण क्षेत्र की आपूर्ति मंगलवार की दोपहर दो घंटे तक बाधित रही।
वहीं सांडी रोड विद्युत उपकेंद्र से जुड़े ऊंचा थोक, चौहान थोक, लक्ष्मी पुरवा की आपूर्ति दोपहर 12 से डेढ़ बजे तक बंद रही। इससे क्षेत्र के उपभोक्ता परेशान रहे।
पानी को तरस गए लोग
बिजली लाइन की मरम्मत के कारण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे क्षेत्र के लोग पूरे दिन जहां गर्मी से परेशान हुए, वहीं बिजली न आने के कारण पेयजल के लिए तरस गए। पानी के लिए लोगों को हैंडपंप तलाशने पड़े।

पहले नहीं दी जाती सूचना
राजकुमार सिंह, विमल मिश्रा, रामसेवक और सुरेंद्र पाल आदि ने बताया कि बिजली विभाग की ओर से मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है मगर क्षेत्र में कार्य होने की सूचना विभाग की ओर से पूर्व में नहीं दी जाती है और अचानक बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाती है। इससे क्षेत्र के लोगों को गर्मी में समस्या का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed