फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   There was a feast during Tilak festival but the girl's family did not come to offer Tilak

Hardoi News: तिलकोत्सव में दावत हुई पर तिलक चढ़ाने नहीं आए लड़की वाले

Sun, 10 Mar 2024 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sun, 10 Mar 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
There was a feast during Tilak festival but the girl's family did not come to offer Tilak
बेहटा गोकुल (हरदोई)। लोनार कोतवाली क्षेत्र के रामपुर हमजा गांव में तिलक की दावत तो लड़के के परिवार वालों ने की, लेकिन लड़की वाले तिलक चढ़ाने ही नहीं आए।
विज्ञापन

रामपुर हमजा निवासी एक युवक की शादी सीतापुर जनपद के अहेमा गांव में तय हुई थी। दोनों पक्षों की सहमति से आठ मार्च की तारीख तिलकोत्सव के लिए तय की गई थी। लड़के पक्ष के लोगों ने तिलक के मौके पर बड़ी दावत का इंतजाम किया। लेकिन तिलक चढ़ाने के लिए लड़की पक्ष से कोई नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

लड़के के पिता के मुताबिक लड़की वालों से रात में 11 बजे तक बात होती रही। तब तक वह लोग रास्ते में होने की बात कहते रहे और इसके बाद फोन स्विच ऑफ कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोनार कोतवाल आलोकमणि त्रिपाठी ने बताया कि अब तक कोई तहरीर या शिकायत नहीं मिली है। फिर भी जानकारी कर लेंगे। अगर कोई तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed