फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   There is no radiologist, trust is waning in the medicolegal work being done in Sitapur

Hardoi News: रेडियोलाॅजिस्ट नहीं, सीतापुर में हो रहे मेडिकोलीगल से उठ रहा भरोसा

Wed, 02 Jul 2025 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
There is no radiologist, trust is waning in the medicolegal work being done in Sitapur
हरदोई। जिले में अभी तक रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं हुई है। रेडियोलॉजिस्ट न होने से मरीजों को अल्ट्रासाउंड कराने निजी सेंटर जाना पड़ रहा है। वहीं, मेडिकोलीगल के लिए मरीजों को सीतापुर जनपद जाना पड़ रहा है। वहां भी मरीजों को मनमानी रिपोर्ट मिल रही है। मझिला के जमुरा गांव निवासी एक व्यक्ति ने ऐसी ही एक रिपोर्ट को फर्जी बताकर जिलाधिकारी से शिकायत की है।
विज्ञापन

जनपद में बीते सात माह से रेडियोलाॅजिस्ट की तैनाती नहीं है। रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती को लेकर काफी प्रयास भी किया गया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई अभी तक नहीं हो पाई। रेडियोलॉजिस्ट नहीं हैं ऐसे में मारपीट के मामले में पीड़ितों को मेडिकोलीगल सीतापुर जाकर करवाना पड़ रहा है। वहां भी मरीजों का सही मेडिकोलीगल नहीं हो रहा है। इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की गई है।
विज्ञापन

मझिला थाना क्षेत्र के गांव जमुरा में 20 जून को दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। इस मामले में समशाद का मेडिकोलीगल टोडरपुर सीएचसी पर करवाया गया। इसके बाद 23 जून को उनके सिर का एक्सरे सीतापुर में करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में दूसरे पक्ष से इरफान ने डीएम हरदोई और सीतापुर को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि समशाद के सिर में कोई चोट नहीं है, फिर भी फर्जी रिपोर्ट बना दी गई। उन्होंने दोबारा से जांच कराने की मांग की। इस मामले में प्रभारी सीएमओ डॉ. धीरेंद्र कुमार ने बताया कि शिकायतों की जांच कराई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed