फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   There is an increased demand for colorful and folding umbrellas in the market.

Hardoi News: बाजार में रंग-बिरंगे और फोल्डिंग छातों की बढ़ी मांग

Tue, 14 Apr 2026 11:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
There is an increased demand for colorful and folding umbrellas in the market.
फोटो-06- दुकान पर बिक्री को रखे छाते। संवाद
हरदोई। दोपहर के समय आसमान से बरसती आग और लू के थपेड़ों ने लोगों का घर से निकलना मुहाल कर दिया है। ऐसे में खुद को तपिश से बचाने के लिए लोगों ने अब छतरी का सहारा लेना शुरू कर दिया है। यही वजह है कि शहर के बाजारों में अब रंग-बिरंगे और फोल्डिंग छातों की मांग में जबरदस्त उछाल आया है। गर्मी से बचाव के लिए लोग छातों की खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन




सूरज के तेवर तल्ख होते ही जनजीवन अस्त-व्यस्त होने लगा है। गर्मी से बचाव के लिए लोग तमाम जतन कर रहे हैं। यही वजह है कि बाजार में छातों की डिमांड तेज हो गई है। बाजार में इस बार केवल काले ही नहीं बल्कि नीले, गुलाबी, लाल और पोल्का डॉट्स वाले आकर्षक छाते ग्राहकों को लुभा रहे हैं। दुकानदारों की मानें तो कॉलेज जाने वाली युवतियां और महिलाएं खासकर कॉम्पैक्ट फोल्डिंग छातों को खरीदने में क्रेज दिखा रही हैं जिन्हें आसानी से बैग में रखा जा सकता है। वहीं, बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर वाले छाते भी खूब बिक रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, बढ़ती मांग को देखते हुए व्यापारियों ने भी स्टॉक भर लिया है। दुकानदार संजीव चौरसिया ने बताया कि छातों की कीमतें गुणवत्ता और डिजाइन के आधार पर तय की गई हैं। साधारण छाते 150 से 200 रुपये जबकि फोल्डिंग और डबल कोटेड छाते 250 से 350 रुपये में बिक रहे हैं। वहीं, प्रीमियम व डिजाइनर वैराइटी वाले छाते 400 रुपये से ऊपर में बिक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



छातों की बढ़ी बिक्री
विक्रेता महेश चौहान ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस बार गर्मी जल्दी शुरू होने के कारण छातों की बिक्री में 30 से 40 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। विशेष रूप से यूवी प्रोटेक्शन वाले सिल्वर कोटिंग वाले छातों की मांग सबसे अधिक है क्योंकि यह धूप की तपिश को रोकने में अधिक कारगर साबित होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed