फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   There is a lot of special in the market, Dhanteras today

बाजारों में बहुत कुछ है खास, धनतेरस आज

Fri, 25 Oct 2019 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
There is a lot of special in the market, Dhanteras today
हरदोई। धनतेरस पर इस बार भी जिले का व्यवसाय करोड़ों में जाने का अनुमान है। ग्राहकों को लुभाने के लिए व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों को सजा रखा है। खास तौर पर सराफा दुकानों को सजाने के लिए कुछ ज्यादा ही मेहनत की गई है। धनतेरस से पूर्व ही गुरुवार को बाजार रंग बिरंगी रोशनी में दुल्हन सी सजी नजर आने लगी हैं। कपड़ों से लेकर सराफा एवं घरेलू सामानों की दुकानों सजी नजर आई। व्यापारियों का कहना है कि त्योहार पर खरीदारी का उत्साह अभी से दिखाई देने लगा है।
विज्ञापन

धनतेरस का महत्व
हरदोई। शास्त्री उमाकांत अवस्थी का कहना है कि कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। जिस दिन भगवान धनवंतरि अमृत का कलश लेकर प्रकट हुए थे उस दिन भी कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी थी। तब से लेकर धनवंतरि भगवान का प्रकटोत्सव मान लिया गया है। तभी से इस दिन को धनतेरस के रूप में मनाया जाता है। भगवान धनवंतरि को भगवान विष्णु का अवतार ही माना जाता है और उनका पूजन किया जाता है।
विज्ञापन

चाट से लेकर कपड़ों व खेल खिलौनों की दुकानें सजी
हरदोई। नगर के सिनेमा चौराहा, छोटा चौराहा, सदर बाजार, रेलवे गंज आदि बाजारों में तो धनतेरस की धूम नजर आ ही रही है इसके अलावा हर प्रतिष्ठान पर धनतेरस का पर्व असर दिखाई देने लगा है। इसके अलावा फास्ट फूड से लेकर कपड़ों से लेकर सर्राफा दुकानों पर भी इस बार काफी तैयारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूजन सामग्री से लेकर गणेश लक्ष्मी की मूर्तियों की दुकानें सजीं
हरदोई। धनतेरस को लेकर जहां लगभग सभी उत्पादों की बिक्री को लेकर दुकानों से लेकर शोरूम चमचमाते रहे। वहीं धनतेरस के दिन शगुन माने जाने वाले बर्तनों व गणेश लक्ष्मी की मूर्तियों को लेकर इनकी दुकानें भी सजाई गई। शहर की सभी प्रमुख बाजारों में गणेश लक्ष्मी व बर्तनों की दुकानें सजी नजर आई। विक्रेताओं का कहना है कि इस बार गणेश लक्ष्मी की मूर्तियां व दीयों को आकर्षक बनाकर बाजार में लाया गया है। जिनको खूब पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा बर्तनों की दुकानें भी खूब चमचमा रही हैं। पूजा की हर साइज की थाल से लेकर बर्तनों की काफी वैरायटी दुकानों पर सजाई गई है।
चांदी के गणेश लक्ष्मी व उनके फ्रेमों की मांग
हरदोई। दीवाली को लेकर इस बार चांदी के गणेश लक्ष्मी लेने वालों में गजब का उत्साह है। हाथों हाथ इनकी बिक्री की जा रही है। चांदी के गणेश लक्ष्मी की मूर्तियां पांच हजार से लेकर 30 हजार तक उपलब्ध हैं तो इसके अलावा गणेश लक्ष्मी वाले फ्रेम भी ग्राहकों के द्वारा मांगे जा रहे हैं। इनकी कीमत दो हजार से लेकर 15 हजार तक है। इसके अलावा सिक्के ढाई सौ से लेकर पांच हजार तक के उपलब्ध हैं।

बर्तनों की दुकानें भी सजी
हरदोई। सिनेमा रोड, रेलवेगंज व सदर बाजार सहित शहर में कई स्थानों पर बर्तनों की दुकानें सजाई गई। इनको सजाने का कार्य गुरुवार को दिन भर चला। देर शाम तक दुकानों को व्यवस्थित कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed