फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   There is a danger of crops being destroyed due to the cutting of the minor track.

Hardoi News: माइनर की पटरी कटने से फसलें चौपट होने का खतरा

Tue, 06 Jan 2026 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
There is a danger of crops being destroyed due to the cutting of the minor track.
फोटो 21: माइनर की कटी पटरी से निकलता पानी। संवाद
विज्ञापन

- शुक्लापुर भगत रजबहा से निकला है माइनर
संवाद न्यूज एजेंसी
माधौगंज। शुक्लापुर भगत रजबहा से निकले माइनर की पटरी कटने से गेहूं की फसल जलमग्न होने की आशंका से किसान परेशान हैं। इंदापुरवा के पास पटरी कटने से पानी तालाब में जाने लगा है।

क्षेत्र के गांव शुक्लापुर भगत के मजरा इंदापुरवा से निकले माइनर की पटरी कटने से पानी नीचे से बह रहे रजबहा में जाने से किसान अपनी फसल के डूबने को लेकर चिंतित हैं। गांव के राहुल गुप्ता, छोटे गौतम, आकाश, सुनील, ईश्वर चंद्रा, रामराज, जगदीश आदि ने बताया कि माइनर का पानी अभी पानी तालाब में भर रहा है। तालाब भरने के बाद करीब 50 बीघा फसलों में पानी चला जाएगा। जिससे फसलों के खराब होने की आशंका है। जिसको लेकर किसान चिंतित है। किसानों ने माइनर की पटरी बांधने का प्रयास किया, लेकिन पानी बंद नहीं हो सका। बताया नहर विभाग के जेई शोभित पांडेय को जानकारी दे दी गई है। जेई ने बताया कि जानकारी मिली है, जल्द ही पटरी बंधवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed