फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Then show the tiger in Hardoi

हरदोई में फिर दिखा बाघ

Mon, 15 Feb 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Mon, 15 Feb 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
Then show the tiger in Hardoi
पिहानी इलाके में बाघ ने फिर दस्तक दी है। इससे लोगों में दहशत है। वन विभाग की टीम ने बाघ को पकड़ने के लिए रविवार को कांबिंग की, पर सफलता नहीं मिली। टीम प्रभारी ने पंजों के निशान देखकर कहा-यह बाघ हो सकता है।
विज्ञापन


अंबारी गांव के गंगाराम के बेटे ने रविवार को प्रधान नन्हें सिंह के गन्ने के खेत मेें बाघ को देखा। उसने ईंट भट्ठे पर काम कर रहे पिता को इसक ी जानकारी दी। कुछ ही देर में बाघ की आमद ही खबर गांव में फैल गई। लोग उसकी खोजबीन में जुट गए। इस बीच उन्हें नम मिट्टी पर भारी पंजों के निशान दिखे। इन निशानों की शिनाख्त बाघ के पंजों के रूप में की गई।
विज्ञापन


सूचना पर वन विभाग के बीट प्रभारी बृजराज वर्मा के नेतृत्व में टीम गांव पहुंची। टीम ने नन्हें सिंह के खेत को घेर कर कांबिंग शुरू की, पर बाघ नजर नहीं आया। गांव के लोगों को चेताया गया है कि अकेले घरों से न निकलें, न ही जानवरों को खुले में बांधें। वन विभाग की टीम गांव के लोगाें के साथ बाघ की तलाश कर रही है। डर के चलते शाम ढलते ही गांव में सन्नाटा पसर गया। लोग दल बनाकर खेतों की ओर आवाजाही कर रहे हैं। रात तक बाघ की लोकेशन पता नहीं लग पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed