फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   theft in three house

तीन घरों में चोरी, नगदी व जेवरात चुराए

Mon, 08 Nov 2021 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
theft in three house
मल्लावां। चोरों ने रविवार रात ग्राम गोसवा में तीन घरों को निशाना बनाया। नगदी व जेवर समेत अन्य सामान चुरा ले गए। कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि जांच कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गोसवा निवासी चंद्रप्रकाश रविवार रात घर की दूसरी मंजिल पर थे। देर रात छत के रास्ते चोर घर में घुस गए। चोरों ने बक्से का ताला तोड़ दिया और नगदी व जेवर चुरा ले गए। इसके बाद चोर पड़ोस में उसके भाई सतेंद्र के घर में घुसे। यहां से भी नगदी व जेवर चुरा ले गए। चोरों ने गांव के दूसरे मोहल्ले मेें स्थित तुंदनाथ कनौजिया के मकान को निशाना बनाया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह तीनों को घटना का पता चला। चंद्रप्रकाश ने बताया कि चोर घर से तीन हजार रुपये, सोने की झुमकी, चेन, कील, अंगूठी, मांग टीका, मंगलसूत्र, लॉकेट, हथफूल, चांदी की तीन जोड़ी पायल समेत अन्य सामान चुरा ले गए। वहीं सतेंद्र ने बताया कि चोर 26 हजार रुपये, सोने की झुमकी, चेन, नथुनी, तीन जोड़ी पायल, कमर पेटी समेत अन्य सामान चुरा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि तुंदनाथ परिवार के साथ लखनऊ में रहता है, उसके आने के बाद ही नुकसान का आकलन हो सकेगा। पीड़ितों से चोरी की घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचीऔर जांच की। कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed