फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   theft in sunar shop in hardoi

सराफ की दुकान से जेवरात व नगदी भरा थैला चोरी

Thu, 08 Oct 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
theft in sunar shop in hardoi
टड़ियावां कस्बा स्थित सोने चांदी की दुकान से चोरों ने जेवरात व नगदी भरा थैला पार कर दिया। घटना के बाद आसपास के व्यापारी मौके पर एकत्र हो गए। व्यापारी के मुताबिक, थैले में लगभग आठ लाख रुपये का माल था। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन

गोपामऊ कस्बा के मोहल्ला बड़ी बाजार निवासी शिवाकांत रस्तोगी पुत्र रमाकांत रस्तोगी की टड़ियावां कस्बा में थाने से कुछ दूरी पर मुख्य मार्ग पर सोने चांदी की दुकान है। शिवाकांत ने बताया कि दुकान आने के बाद उन्होंने साथ लाया गया थैला काउंटर पर रख दिया और दुकान की सफाई की। इसके बाद वह पानी लेने के लिए नल पर चले गए।
विज्ञापन

वापस आए तो काउंटर पर रखा झोला गायब मिला। आसपास पता करने पर भी थैले के बारे में कुछ पता नहीं चला। बताया कि थैले में डेढ़ सौ ग्राम से अधिक वजन के सोने के जेवरात, आधा किलो से अधिक चांदी के जेवरात व 12 हजार रुपये थे। व्यवसायी से घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच की। पुलिस ने पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो उसमें चार संदिग्ध युवक मास्क लगाए दिखाई दिए। एसओ शिवशंकर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed