{"_id":"62ed61d1be1abc2eb72a76ad","slug":"theft-in-retired-teacher-house-hardoi-news-knp7114255194","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई : सेवानिवृत्त शिक्षक के बंद मकान से लाखों की चोरी -","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई : सेवानिवृत्त शिक्षक के बंद मकान से लाखों की चोरी -
विज्ञापन
सांडी। कस्बे के मोहल्ला नौशहरा में गुरुवार रात बारिश के दौरान सेवानिवृत्त शिक्षक के घर से चोरों ने लाखों की नकदी और जेवर पार कर दिए। वारदात के समय घर पर कोई नहीं था। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
कस्बे के मोहल्ला नौशहरा निवासी अरविंद अग्निहोत्री सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। उनकी नातिन बीमार थी। 10 दिन पूर्व वह नातिन को देखने फतेहपुर गए थे। गुरुवार रात चोरों ने मेन गेट की कुंडी काट दी।
चार कमरों में रखे बक्से अलमारी, अटैची खंगालीं। लाखों की नकदी और जेवर चुराकर ले गए। रात में बारिश होने की वजह से किसी को घटना का पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह पड़ोस में रहने वाले चचेरे भाई कमलाकांत ने अरविंद के घर का गेट खुला देखा तो चोरी के शक पर उन्हें जानकारी दी। पीड़ित मौके पर पहुंचे तोेेेेेेेेे सामान बिखरा मिला। पीड़ित ने लगभग छह लाख का माल चोरी होने की आशंका जताई है। एसओ नित्यानंद सिंह ने बताया कि कार्रवाई की जाएगी।