{"_id":"5e4c30218ebc3ef2b656874a","slug":"theft-in-jwellery-shop-hardoi-news-knp545507087","type":"story","status":"publish","title_hn":"शटर का ताला तोड़ सराफा व मोबाइल की दुकान से चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शटर का ताला तोड़ सराफा व मोबाइल की दुकान से चोरी
विज्ञापन
बिलग्राम। चोरों ने मंगलवार रात सदर बाजार में पीपल चौराहे के पास स्थित सराफ की दुकान से जेवर और उसके सामने स्थित मोबाइल फोन की दुकान से 52 फोन चुरा लिए। पीड़ितों से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की।
कस्बा निवासी भाजपा नेता मंगतराम अर्कवंशी की कस्बे में पीपल चौराहे के पास सराफा की दुकान है। सोमवार शाम दुकान बंद कर मंगतराम घर चले गए थे। देर रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़ दिया। चोर दुकान से जेवरात चुरा ले गए। मंगलवार सुबह मंगतराम अर्कवंशी दुकान पहुंचे तो ताले टूटे मिले।
मंगतराम अर्कवंशी के मुताबिक दुकान में रखे 300 ग्राम पुरानी चांदी, 150 ग्राम नई चांदी व अलमारी में रखा पंद्रह ग्राम सोना गायब मिला। वहीं कस्बे के मोहल्ला रफैयत गंज निवासी जाने आलम ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि नगर में पीपल चौराहे पर उसकी मोबाइल फोन की दुकान है। सोमवार रात वह दुकान बंद कर घर चला गया था।
विज्ञापन
देर रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर 52 मोबाइल फोन, बैट्री व लैपटॉप समेत अन्य सामान चुरा लिया। मंगतराम अर्कवंशी व जाने आलम से घटना की सूचना मिलने पर कोतवाल अमरजीत सिंह फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिली है, पूरे मामले की जांच की जा रही है।