{"_id":"672265598ecfd3b45f0d4c4c","slug":"theft-in-bike-showroom-by-breaking-the-shutter-cash-including-115-silver-coins-was-found-hardoi-news-c-213-1-hra1001-121860-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: शटर तोड़कर बाइक शोरूम में चोरी, चांदी के 115 सिक्कों सहित नकदी पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: शटर तोड़कर बाइक शोरूम में चोरी, चांदी के 115 सिक्कों सहित नकदी पार
विज्ञापन
शाहाबाद। धनतेरस की रात चोरों ने मझिला थाना क्षेत्र में दो बाइक शोरूम को निशाना बनाया। आलमनगर के एक शोरूम से 115 चांदी के सिक्के, 70,000 रुपये और सीसीटीवी का डीवीआर चोरी कर ले गए। टुर्मुकी गांव में शोरूम का भी शटर तोड़ दिया, लेकिन वहां से कोई सामान नहीं ले जा पाए।
मझिला थाना क्षेत्र के आलमनगर में नदीम की नदीम मोटर्स के नाम से शोरूम है। धनतेरस पर बाइक बिक्री हुई थी और चोरों का अनुमान था वहां से भरपूर रुपया हाथ लगेगा। इसी मंसूबे से चोरों ने शोरूम का शटर काट दिया। शोरूम में घुसकर चोरों ने बाइक के साथ ग्राहकों को उपहार में दिए जाने वाले चांदी के 115 सिक्के और 70,000 रुपये व सीसीटीवी का डीवीआर उठा ले गए।
मंगलवार रात चोरों ने टुर्मुकी गांव में दरगाह के पास शमीम की साबरी मोटर्स के शोरूम का शटर तोड़ दिया, लेकिन वहां से कोई सामान नहीं ले जा सके। थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि तहरीर मिली हैं। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। घटना की जांच-पड़ताल कराई जा रही है।