{"_id":"64e3a02ce771db96700cf3f4","slug":"theft-busted-two-vicious-people-arrested-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-2449-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: चोरी का राजफाश, दो शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: चोरी का राजफाश, दो शातिर गिरफ्तार
विज्ञापन
हरदोई। संंडीला कोतवाली क्षेत्र में बीते दिनों हुई चोरी की घटना का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के जेवर और तमंचा बरामद किए गए हैं।
एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि बीते दिनों संडीला कस्बे के सुंबाबाग निवासी विनोद कुमार ने पुलिस को तहरीर दी थी कि उनके बंद मकान को चोरों ने निशाना बना लिया। इन चोरों ने उनके मकान से जेवर चोरी कर लिए थे। घटना का खुलासा करने के लिए बसड्डा चौकी प्रभारी सैय्याद हुसैन खां को लगाया गया था।
संडीला पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले थे और साथही मुखबिरों को भी सक्रिय किया था। सोमवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आसू तिराहा के पास दो संदिग्ध लोग खड़े हुए हैं। इस पर पुलिस टीम ने मौके से दोनों को पकड़ लिया पूछताछ में इन लोगों ने अपना नाम पता बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के खुदपुरा निवासी कल्लू उर्फ एहसान और मैदानपुरा निवासी मोहम्मद शाकिब बताया। इनके पास से सोने की दाे अंगूठी, एक तमंचा और एक कारतूस भी बरामद हुए।
विज्ञापन
इन लोगों ने बताया कि दो अंगूठी और 3600 रुपये इन्होंने सुंबाबाग के एक बंद मकान से चोरी किए थे। एसपी ने बताया कि कल्लू के खिलाफ बिलग्राम कोतवाली में दस और शाकिब के खिलाफ बिलग्राम, सांडी और माधौगंज थाने में 14 मामले दर्ज हैं।