फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The youth who made the fast tag was taken away in a car by some youths, three were arrested

Hardoi News: फास्ट टैग बनाने वाले युवक को कार में डालकर ले गए युवक,तीन धरे गए

Sun, 20 Apr 2025 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
The youth who made the fast tag was taken away in a car by some youths, three were arrested
हरदोई। लखनऊ पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर फास्ट टैग बनाने वालों के बीच शुक्रवार दिन में हुआ विवाद रात में तूल पकड़ गया। फास्ट टैग बनाने वाले एक युवक को दूसरा शख्स अपने साथियों की मदद से कार में डालकर ले गया।
विज्ञापन

अपहरण की सूचना पर सनसनी फैल गई। रात में ही पुलिस ने घेराबंदी कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। घटना में इस्तेमाल की गई कार को भी पुलिस ने बरामद कर लिया।
विज्ञापन

बघौली थाना क्षेत्र के पकरिया निवासी प्रदीप कुमार लखनऊ-लिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर बल्लीपुर टोलप्लाजा के पास फास्ट टैग बनाने के लिए कैनोपी लगाकर बैठता है। प्रदीप के मुताबिक शुक्रवार शाम कन्नौज के बदलेपुरवा निवासी गिरीश और रामजी अपने दो साथियों के साथ मौके पर आए। इन लोगों ने गाली गलौज कर प्रदीप को अपनी कार में डाल लिया और कन्नौज की तरफ ले जाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी पर पूर्वी जोन के सभी थानों को एलर्ट किया गया। इसके बाद सुरसा थाने की पुलिस ने घेराबंदी कर गिरीश, उसके गांव के ही मनसुख और हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के सुभौआपुर निवासी राजीव को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से प्रदीप को भी सकुशल खोज लिया। घटना में इस्तेमाल कार भी बरामद की गई है। घटना के पीछे की वजह कुछ अलग ही है। गिरीश भी प्रदीप के पास ही अपनी कैनोपी लगााकर फास्ट टैग बनाने का काम करता है।

प्रदीप के मुताबिक गिरीश और रामजी बिना आरसी के भी फास्ट टैग बना देते हैं। आरसी न होने पर इंजन और चेचिस नंबर से फास्ट टैग बनना चाहिए, लेकिन यह लोग टीसी से फास्ट टैग बना रहे थे। इसका विरोध प्रदीप ने किया था और शुक्रवार दिन में गिरीश व रामजी से बदसलूकी की थी। इसी का बदला लेने के लिए देर शाम गिरीश ने अपने साथियों के साथ प्रदीप को कार में डाल लिया और फिर उसके साथ मारपीट की। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ने बताया कि अभी पूरे मामले में रामजी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed