{"_id":"6851a13296060792250e46d8","slug":"the-youth-committed-suicide-after-being-made-to-drink-alcohol-and-was-abused-for-asking-for-money-hardoi-news-c-213-1-hra1006-132979-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: शराब पिलाकर कराया बैनामा, रुपये मांगने पर गाली गलौज, युवक ने कर ली खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: शराब पिलाकर कराया बैनामा, रुपये मांगने पर गाली गलौज, युवक ने कर ली खुदकुशी
विज्ञापन
पाली (हरदोई)। कछेलिया गांव में सोमवार रात एक युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। आरोप है कि 26 मई को उसे शराब पिलाकर एक बीघा खेत का बैनामा करा लिया गया। सोमवार को रुपये मांगने पर उसके साथ गाली गलौज की गई।
इसी से आहत होकर उसने खुदकुशी कर ली। पुलिस ने तहरीर मिलने पर मामले की जांच शुरू की है। संदिग्ध हालात में एक युवक का शव गमछे के फंदे से लटका मिला। सोमवार देर शाम हुई घटना का पता चलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। आरोप है कि बैनामा कराए गए खेत के रुपये मांगने पर गाली गलौज किए जाने से आहत होकर युवक ने खुदकुशी की है।
कछेलिया निवासी रामनिवास (45) खेती करते थे। गांव में ही उनके दो मकान हैं। वह नए मकान में परिवार के साथ रहते थे। सोमवार रात रामनिवास जब घर नहीं पहुंचे तो उनके पुत्र रामू ने उन्हें तलाशना शुरू किया। इसी दौरान पुराने मकान में पहुंचे परिजनों को राम निवास का शव गमछे के फंदे से लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम मौके पर भेजी। पुत्र रामू ने घटना को लेकर तहरीर पुलिस को दी।
विज्ञापन
तहरीर में आरोप लगाया कि 26 मई को गांव के एक व्यक्ति ने पिता को शराब पिलाकर एक बीघा खेत अपनी पत्नी के नाम करा लिया था। आठ लाख कीमत के खेत के रुपये भी नहीं दिए थे। सोमवार शाम राम निवास खेत का बैनामा कराने वाले के पास रुपये मांगने गए थे। आरोप है कि रुपये देने की जगह खरीदार ने उनके साथ गाली गलौज कर धमकाया। रामू का दावा है कि इसी से परेशान होकर पिता ने खुदकुशी कर ली। परिवार में पत्नी, तीन पुत्र और चार पुत्रियां हैं। थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार ने बताया कि घटना संज्ञान में है। जांच की जा रही है।