फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The youth became a victim of poisoners, the responsible people left him on the roadside

Hardoi News: युवक को जहर खुरानों ने बनाया शिकार, सड़क किनारे डालकर चले गए जिम्मेदार

Tue, 05 Aug 2025 10:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 10:23 PM IST
विज्ञापन
The youth became a victim of poisoners, the responsible people left him on the roadside
सवायजपुर। रोडवेज बस से दिल्ली से वापस घर जा रहे युवक को जहरखुरानों ने शिकार बना लिया। युवक का मोबाइल फोन और एक हजार रुपये जहरखुरान ले गए। रेाडवेज बस के परिचालक ने युवक को बेहोशी की हालत में रुपापुर के पास उतार दिया। पुलिस ने युवक को सीएचसी में भर्ती कराया। पाली थाना क्षेत्र के बाहउद्दीन निवासी पंचम (22) दिल्ली में मजदूरी करता है। पंचम ने बताया कि सोमवार शाम गांव आने के लिए वह रेाडवेज बस में सवार हुआ था। रास्ते में उसे कोई नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया गया। उसका मोबाइल और एक हजार रुपये जहरखुरान ले गए। थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि जहरखुरानी का शिकार पंचम अब खतरे से बाहर है। रोडवेज बस के चालक परिचालक और पंजीकरण नंबर के बारे में पंचम नहीं बता पा रहा है। इसकी जानकारी रोडवेज के अधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed