{"_id":"5ebeaa3b8ebc3e909f68f1bb","slug":"the-young-woman-left-the-house-if-she-did-not-get-married-on-the-due-date-hardoi-news-knp560273391","type":"story","status":"publish","title_hn":"तय तारीख पर नहीं हुई शादी तो घर छोड़ गए युवक-युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तय तारीख पर नहीं हुई शादी तो घर छोड़ गए युवक-युवती
विज्ञापन
लॉकडाउन के चलते तय तारीख पर शादी नहीं हो पाई तो युवक अपनी होने वाली पत्नी को लेकर चला गया।
युवती के गायब होने की जानकारी उसके पिता ने आईजीआरएस पर दर्ज कराई तो पुलिस ने पूरे मामले की जांच की। पुलिस ने दोनों पक्षों की सहमति से एक मंदिर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए दोनों की शादी करा दी।
हरियावां थाना क्षेत्र के ग्राम बेला कपूरपुर निवासी नन्हक्के (24) पुत्र मुंशी खेती करता है। उसकी शादी बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के यासीनपुर गांव निवासी बिरला (19) के साथ तय हुई थी।
12 मई को शादी होनी थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण शादी की अनुमति नहीं मिली। शादी टलने से युवक और युवती आहत हुए तो दोनों 13 मई की सुबह इस पर युवती के पिता ने आईजीआरएस पर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
इस पर पुलिस ने जांच शुरू की तो पूरा मामला सामने आया। पुलिस ने दोनों से संपर्क किया और बेला कपूरपुर में स्थित एक आश्रम में दोनों की शादी करा दी।
इस दौरान हरियावां थानाध्यक्ष अरुणेश गुप्ता ने दोनों को मिठाई और उपहार देते हुए नए जीवन की शुरुआत हंसी-खुशी करने को कहा।