फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The woman committed suicide by hanging herself with her sari

Hardoi News: महिला ने साड़ी से फंदा लगाकर की खुदकुशी

Sat, 19 Jul 2025 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
The woman committed suicide by hanging herself with her sari
बेनीगंज। कोथावां में महिला ने शुक्रवार देर रात साड़ी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पति का कहना है कि वह मानसिक रूप से बीमार थीं और इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

कोथावां निवासी शुभम गुप्ता पिकअप चलाते हैं। शुक्रवार को पिकअप लेकर काम पर गए थे। देर रात वह घर पहुंचे तो पत्नी पुष्पा देवी (40) ने उन्हें खाना परोस दिया। इसके बाद कमरे में चली गई। शुभम ने खाना खाने के बाद पुष्पा को आवाज लगाई, लेकिन जवाब नहीं मिला।
वह मकान की गैलरी में देखने गए तो दरवाजा बंद मिला। छत पर चढ़कर उन्होंने जाल से झांका तो पुष्पा साड़ी के फंदे से लटक रही थीं। गैलरी का दरवाजा तोड़कर उसने पुष्पा को फंदे से उतारा। उन्हें लेकर कोथावां सीएचसी गए। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

शुभम का दावा है कि पुष्पा मानसिक रूप से बीमार थीं। इलाज भी चल रहा था। हालांकि, आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुष्पा और शुभम की शादी 18 साल पहले हुई थी। कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि किसी ने आरोप नहीं लगाए हैं। परिजन से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed