फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The winner of the contest to reward kids

प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को दिए गए इनाम

Thu, 26 Mar 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Thu, 26 Mar 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
The winner of the contest to reward kids

अमर उजाला व डाबर के तत्वावधान में नवंबर माह में हुए डेंटल कैंप के दौरान कराई गई लेख प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने का क्रम बुधवार को भी जारी रहा।

विज्ञापन


पुरस्कृत करते हुए प्रबंधक ने कहा कि मेहनत कभी जाया नहीं होती और हुनर कभी छिपाए भी नहीं छिपता है, वह सामने आ ही जाता है। लेखनी प्रतियोगिता में भी कुछ ऐसा ही हुआ है।
विज्ञापन


बुधवार को वैदिक विद्या मंदिर व द ग्लोबल स्कूल में बच्चों को पुरस्कृत किया गया। छात्र-छात्राओं को इनाम देते हुए प्रबंधक अचल अग्रवाल ने कहा कि लगन व कड़ी मेहनत बच्चों को अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए कभी भी नहीं छोड़नी चाहिए। क्योंकि ये वे चीजें हैं जो आगे चलकर उनके उज्जवल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने वैदिक विद्या मंदिर की प्रियंका देवी, हर्षित रावत, लालू वर्मा एवं द ग्लोबल स्कूल के प्रशांत कुमार, प्राची, पूजा, पवन कुमार, बरखा, फहमूद अहमद को पुरस्कार प्रदान किए। इस मौके पर वैदिक विद्या मंदिर के  प्रधानाचार्य विक्रम सिंह कनौजिया एवं ग्लोबल स्कूल के प्रधानाचार्य ओपी श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed