{"_id":"67cf33d9ff2a6fb4df029fa5","slug":"the-wifes-uncle-shot-the-young-man-living-in-his-in-laws-house-with-a-gun-causing-his-death-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-128049-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: ससुराल में रह रहे युवक को पत्नी के मौसा ने तमंचे से मारी गोली, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: ससुराल में रह रहे युवक को पत्नी के मौसा ने तमंचे से मारी गोली, मौत
Tue, 11 Mar 2025 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Tue, 11 Mar 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
फोटो-09- सगीर। स्रोतः परिजन
फोटो-10- मृतक के घर में गमजदा बैठी महिलाए। संवाद
- परिजन पहले छिपाते रहे घटना, तमंचा और कारतूस मिलने पर बताई सच्चाई
- गंजजलालाबाद की घटना, किसी को नहीं पता किस बात पर हुआ था विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई (मल्लावां)। करीब तीस वर्ष से ससुराल में रह रहे युवक की करीबी रिश्तेदार (मौसा) ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना छिपाने के लिए परिजनों ने पहले चोरों की गोली लगने से मौत होने की कहानी गढ़ी, लेकिन जांच में मामला खुल गया।
पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर करीबी रिश्तेदार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल तमंचा और कारतूस भी बरामद कर लिया है। घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है।
मूल रूप से बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के जरसेनामऊ निवासी सगीर (55) तीस वर्ष से अपनी ससुराल मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के गंजजलालाबाद में रह रहा था। वह यहां रहकर खेती करने के साथ ही मजदूरी भी करता था। उसकी पत्नी शफीकुल के मौसा मोहम्मद शेर भी पड़ोस में रहते हैं।रविवार रात तरावीह की नमाज के बाद सगीर घर गया था। देर रात वह घर से बाहर टहलने के लिए निकला था।
विज्ञापन
पत्नी शफीकुल के मुताबिक इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार मोहम्मद शेर ने तमंचे से सगीर को गोली मार दी। आनन-फानन ही सगीर को सीएचसी ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र, थानाध्यक्ष अनिल सिंह मौके पर पहुंच गए। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ने मृतक के परिजनों से पूछताछ की। परिजनों ने पहले बताया कि सगीर घर के बाहर टहल रहे थे। इसी दौरान दो लोग आए और गोली मारकर भाग गए। यह बात पुलिस के गले नहीं उतरी, तो फिर से पूछताछ की गई।
इसी दौरान पता चला कि मकान के बाहर टहलते समय मोहम्मद शेर के दरवाजे पर यूं ही दोनों के बीच विवाद हो गया। गुस्से में मोहम्मद शेर ने तमंचे से सगीर के गोली मार दी। पेट में गोली लगने से सगीर की मौत हो गई। सगीर के परिवार में पत्नी और सात बच्चे हैं। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है।
इनसेट
तमंचा और कारतूस मिले, तब परिजनों ने खोली जुबान
घटना के बाद मृतक के परिजन भी पुलिस को बरगलाते रहे। परिजनों ने मोहम्मद शेर के मकान के गेट पर गोली मारे जाने की बात कही थी। इस पर पुलिस ने मोहम्मद शेर के मकान की तलाशी ली। मकान में ही तमंचा भी मिल गया और कारतूस भी। तमंचे में खोखा भी फंसा था। खास बात यह है कि मकान के अंदर खून के छींटे भी मिले। सूत्र बताते हैं कि यहां खून के दाग मिटाने के लिए पोछा भी लगाया गया था।