फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The weather is making people sick, the number of cold and cough patients is on the rise

Hardoi News: मौसम की मार कर रही लोगों को बीमार, सर्दी-जुकाम के बढ़े मरीज

Thu, 29 May 2025 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
The weather is making people sick, the number of cold and cough patients is on the rise
हरदोई। मौसम की मार अब लोगों को बीमार करने लगी है। सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित मरीज ओपीडी में चिकित्सीय परामर्श के लिए पहुंच रहे हैं। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में रोजाना 400 से 450 मरीज आ रहे हैं। तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव से मौसमी बीमारियां बढ़ी हैं।
विज्ञापन

किसी दिन तेज धूप और उमस भरी गर्मी तो कभी मौसम अनुकूल हो जाता है। तापमान में लगातार परिवर्तन देखा जा रहा है। इस वजह से बीमारियां बढ़ने लगी हैं। सर्दी, बुखार और खांसी के लक्षण लाेगों में अधिक देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ लग रही है। मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार को 1,875 पर्चे बनाए गए। इनमें जनरल मेडिसिन विभाग में 485 मरीज पहुंचे। ऐसा ही प्रतिदिन हो रहा है, रोजाना 450 से 500 मरीज सर्दी, बुखार और खांसी से पीड़ित आ रहे हैं। इनमें 150 के करीब मरीज बीपी और शुगर के भी पहुंच रहे हैं। जनरल मेडिसिन विभाग के सह आचार्य डॉ. विकास चंद्र विद्यार्थी ने बताया कि मौसमी बीमारियों के मरीज बढ़ने लगे हैं।
विज्ञापन





बचाव से बीमारी को रखें दूर

हरदोई। सह आचार्य डॉ. विकास चंद्र विद्यार्थी ने बताया कि वायरल के चलते खांसी, गले में खराश और दर्द की समस्या हो जाती है। इसका एक कारण गर्मी बढ़ने पर लोग ठंडे पेय पदार्थ का सेवन करना शुरू कर देते हैं। इससे भी समस्या बन जाती है। खांसी, गले में खराश होने पर गर्म पानी का सेवन करें। चिकनाई एवं अधिक मसाले वाले पदार्थ न खाएं। बदलते मौसम में लापरवाही बीमार कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed