फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The water level of Ganga and Ramganga rivers has decreased, but the problems of the affected people remain the same.

Hardoi News: गंगा और रामगंगा नदी का पानी घटा, प्रभावितों की परेशानियां जस की तस

Sat, 29 Aug 2026 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
The water level of Ganga and Ramganga rivers has decreased, but the problems of the affected people remain the same.
फोटो 21: चिरंजू पुरवा के निकट मक्का और अन्य फसलों में भरा बाढ़ का पानी। संवाद
हरदोई/बिलग्राम/हरपालपुर। गंगा और रामगंगा नदियों के पानी में शनिवार का कमी दर्ज की गई। वहीं गर्रा नदी में शाहजहांपुर के मुमोक्ष आश्रम घाट पर 15 सेंटीमीटर पानी की बढ़ोतरी हुई है। कटरी क्षेत्र में नदियों में पानी कम होने के बाद भी प्रभावित लोगों की परेशानियां जस की तस बनी हुई हैं। मदारीपुरवा में लोगों को खाना पकाने तक के लिए समस्या हो रही है।
विज्ञापन

गंगा और रामगंगा नदियों के पानी में भले ही कमी आई हैं, लेकिन बाढ़ की चपेट में आने से पुननापुरवा, जरेला और बंहरौली विद्यालय बंद करा दिए गए हैं। बिलग्राम क्षेत्र में गंगा नदी में आई बाढ़ से क्षेत्र के तीन गांवों में बाढ़ से जनजीवन प्रभावित हुआ है। मदारी पुरवा में मकानों तक पानी पहुंचने से 25 परिवारों की परेशानी बनी हुई है। पुन्ना पुरवा और जरेला में भी पानी बढ़ने से झोपड़ियों के आसपास में पानी भरने से जनजीवन प्रभावित हुआ है। इन गांवों में आवागमन के लिए लोग नाव का सहारा ले रहे हैं। गांवों को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पानी में डूब गए हैं। मवेशियों के साथ-साथ सामान ले जाने में समस्याएं हो रही हैं। मवेशियों के लिए चारा ले जाने के लिए ग्रामीण पानी से गुजर रहे हैं।
विज्ञापन

जलभराव से फसलों को नुकसान की आशंका है। तिल्ली, मक्का और धान सहित सब्जियों की फसलों को नुकसान हो रहा है। बाढ़ प्रभावित गांवों में मवेशियों के टीकाकरण, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाए गए हैं। सीवीओ डॉ. अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मवेशियों को जांच के साथ ही दवाओं का वितरण किया जा रहा है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. हेमंत राजपूत ने बताया कि मदारी पुरवा और जरेला में स्वास्थ्य शिविर लगाए गए। पीने के पानी में डालने वाली दवाई भी वितरित की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

डीएम अनुनय झा और एसपी एके मीणा ने शनिवार को बाढ़ प्रभावित जरेला, पुननापुरवा आदि गांवों का निरीक्षण किया। एसडीएम एन राम ने बताा कि मदारी पुरवा के प्रभावित परिवारों से डीएम ने संवाद किया और राहत व बचाव कार्यों की जानकारी ली। परिवारो को राशन किट और फल वितरित किए। बच्चों को बिस्कुट भी दिए गए। फसलों के सर्वे की स्थित की जानकारी ली। अधीक्षक को नियमित शिविर लगाकर दवाओं आदि के वितरण के निर्देश दिए। एडीएम वित्त और राजस्व दीपाली भार्गव ने हरपालपुर क्षेत्र के भदार, श्रीमऊ, करनपुर, बेहटा मुड़िया, बेड़ीजोर आदि का निरीक्षण किया। गंगा, रामगंगा और गंभीरी नदियों के जलस्तर को देखा। बरंडारी-श्रीमऊ मार्ग पर बाढ़ का पानी आ गया है। अली शेरपुरवा, पतारपुरवा, कसहा, नोनखारा में बाढ़ के कारण ग्राम पंचायत की नाव से लोग आवागमन कर रहे हैं।

--------
चिरंजू पुरवा राहत केंद्र में विधायक ने बाढ़ पीड़ितों को बांटी किट
बिलग्राम के चिरंजूपुरवा गांव में शनिवार को बाढ़ प्रभावित परिवारों को विधायक आशीष सिंह आशू ने प्रशासन की तरफ से किट का वितरण किया। ग्रामीणों से संवाद कर समस्याओं को सुना और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। एसडीएम एन राम मौजूद रहे। बताया कि राशन किट में आटा, चावल, दाल, तेल, नमक, लाई और चना आदि आवश्यक खाद्य सामग्री व मोमबत्ती, माचिव आदि शामिल है।

फोटो 21: चिरंजू पुरवा के निकट मक्का और अन्य फसलों में भरा बाढ़ का पानी। संवाद

फोटो 21: चिरंजू पुरवा के निकट मक्का और अन्य फसलों में भरा बाढ़ का पानी। संवाद

फोटो 21: चिरंजू पुरवा के निकट मक्का और अन्य फसलों में भरा बाढ़ का पानी। संवाद

फोटो 21: चिरंजू पुरवा के निकट मक्का और अन्य फसलों में भरा बाढ़ का पानी। संवाद

फोटो 21: चिरंजू पुरवा के निकट मक्का और अन्य फसलों में भरा बाढ़ का पानी। संवाद

फोटो 21: चिरंजू पुरवा के निकट मक्का और अन्य फसलों में भरा बाढ़ का पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed