{"_id":"68a75bd828a0cc1d9e02e724","slug":"the-water-in-the-rivers-has-decreased-but-the-problems-of-the-people-of-36-flood-affected-villages-are-not-decreasing-hardoi-news-c-213-1-hra1001-136151-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: नदियों में पानी कम हुआ पर कम नहीं हो रहीं बाढ़ प्रभावित 36 गांवों के लोगों की दिक्कतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: नदियों में पानी कम हुआ पर कम नहीं हो रहीं बाढ़ प्रभावित 36 गांवों के लोगों की दिक्कतें
विज्ञापन
हरदोई। रामगंगा और गर्रा नदियों के पानी में कमी आई है। गंगा का पानी खतरे के निशान 137.10 मीटर से 20 सेंटीमीटर ऊपर बना हुआ है। रामगंगा और गर्रा नदी के पानी में कमी आने के बाद भी बाढ़ प्रभावित 36 गांवों के लोगों की मुसीबतें कम नहीं हो रही हैं। पानी कम होने से प्रभावित 43 में सात गांवों से पानी निकल गया है।
बैराजों से छोड़े जाने वाले पानी में बृहस्पतिवार को गर्रा नदी में पानी नहीं छोड़ा गया। इससे गर्रा नदी के पानी में बुधवार की अपेक्षा करीब 38 सेंटीमीटर की कमी आई है और पानी 129.49 मीटर पर आ गया है जिससे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से पानी निकलना शुरू हो गया है। वहीं रामगंगा नदी के पानी में 20 सेंटीमीटर की कमी और पानी खतरे के निशान से 137.10 मीटर से नीचे आ गया और 136.90 मीटर पर है। गंगा नदी के पानी में कोई कमी नहीं आई और पानी खतरे के निशान 137.10 मीटर से 20 सेंटीमीटर ऊपर 137.30 मीटर पर ही बना हुआ है।
गंगा नदी में हरिद्वार बैराज से 1,71,428 क्यूसेक और नरौरा बैराज से 1,28,716 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष से बताया गया कि सात गांवों से पानी निकल गया है जिससे आबादी वाले प्रभावित गांवों की संख्या 36 रह गई है जबकि कृषि और फसलों के प्रभावित गांवों की संख्या 65 ही है।
विज्ञापन
बिलग्राम क्षेत्र में गंगा कटरी में आई बाढ़ से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। कटरी क्षेत्र में पानी घटने की जानकारी मिली है। तहसील से मिली जानकारी में बताया गया कि प्रभावित 15,000 की आबादी में से करीब 9,000 की आबादी को पानी घटने से राहत मिली है। अब पानी गंगा के बीच बसे चिरंजू पुरवा शेखन पुरवा, भिखा पुरवा, पुनना पुरवा जैसे गांवों में भरा है।
एसडीएम एन राम ने बताया कि पानी तेजी से घट रहा है फिर भी प्रशासन उन गांवों और मजरों पर नजर रखे हुए है। बाढ़ प्रभावित नोखेपुरवा में पशुपालन विभाग की टीम ने शिविर लगाया। सीवीओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि 46 मवेशी राहत शिविर लगाने के साथ ही 123 पशु चिकित्सा शिविर लगाए गए हैं। भेड़-बकरियों को कृमि नाशक दवाएं दी जा रही हैं। 20 पशु आश्रयस्थल के 2,318 मवेशी प्रभावित हुए। 44,109 मवेशियों को दवा, 44,786 मवेशियों का टीकाकरण किया गया है। 30 क्विंटल भूसा का वितरण पशुपालकों में किया गया है।
हरपालपुर क्षेत्र में गंगा, रामगंगा नदी में बाढ़ का पानी कम होने से पांचाल घाट-कढ़हर मार्ग पर अर्जुनपुर गांव के पास पानी की धार से कटी सड़क में गहरा गड्ढा हो गया है। इससे चार पहिया वाहनों का आवागमन ठप है। पैदल, साइकिल व बाइक सवार जान जोखिम में डालकर निकलने को मजबूर हैं।