फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The water did not increase in the river Ganga, the sufferings of the affected people did not reduce

Hardoi News: गंगा नदी में नहीं बढ़ा पानी पर, प्रभावितों की कम नहीं हुईं दुश्वारियां

Mon, 21 Aug 2023 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
The water did not increase in the river Ganga, the sufferings of the affected people did not reduce
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। सोमवार को गंगा नदी का दूसरे दिन भी खतरे के निशान 137.10 मीटर से 30 सेंटीमीटर (सेमी.) ऊपर 137.40 मीटर पर बना हुआ है। रामगंगा नदी के पानी में पांच सेमी. की कमी आई जबकि गर्रा नदी के पानी में 15 सेमी. की वृद्धि हुई है। गंगा नदी में पानी भले न बढ़ा व कम हुआ हो, लेकिन प्रभावित गांवों के लोगों की दुश्वारियां कम नहीं हुई हैं। लोगों को दिनचर्या तक के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। घरों व गांवों में पानी भरा होने पर लोगों ने गृहस्थी के साथ ही अब मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाना शुरू कर दिया है।
बैराजों से छोड़े जाने वाले पानी व पहाड़ों पर हो रही बारिश के पानी ने यहां की नदियों में बाढ़ ला दी है। गंगा, रामगंगा व गर्रा नदी के साथ ही कटियारी क्षेत्र की नीलम व गंभीरी नदी में बाढ़ आ गई है। कटियारी क्षेत्र के 45 गांवों की बिजली तीसरे दिन भी ठप रही। कटियारी क्षेत्र के 25 व कटरी क्षेत्र तीन विद्यालयों में पानी पहुंचने व पानी से घिरे होने के कारण इनमें अवकाश घोषित कर दिया गया है। खेतों में पानी कई दिनों से भरा होने के कारण फसलों को भी नुकसान पहुंचने लगा है।
विज्ञापन

हरपालपुर क्षेत्र के दहेलिया, मोर्चा, रामनगर, बदनापुर व जीवनपुरवा सहित 45 गांवों के लोगों को मोबाइल चार्जिंग की भी समस्या हो रही है। इन लोगों को अब मोमबत्ती की रोशनी में रात गुजरानी पड़ रहीं हैं। सवायजपुर क्षेत्र के बेहटा मुड़िया, चंद्रमपुर, श्रीमऊ व चौसार आदि गांव पूरी तरह से बाढ़ से प्रभावित हैं। गंगा नदी के पानी से बिलग्राम क्षेत्र के कटरी परसोला का मजरा मक्कूपुरवा, रामेश्वरपुरवा, घासीराम पुरवा, कटरी बिछुइया का चिरंजीपुरवा, तेरवाकुल्ली का गुलाबपुरवा व देवीपुरवा, शाहपुरपवार का हरीगंज, हीरापुरवा, लुकैयापुरवा, कटरी छिबरामऊ का मोहनपुरवा, सुनारीपुरवा गांव पूरी तरह से पानी से घिरे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई दिनों से पानी घरों में भरा हुआ है। मल्लावां क्षेत्र बक्शीपुर के लोगों ने मेहंदीघाट मार्ग के किनारे पन्नी आदि लगाकर अस्थाई रूप से बसेरा बना लिया है। कटरी क्षेत्र में गांवों व रास्तों पर पानी भरा होने से लोगों को आवागमन के लिए नावों का प्रयोग करना पड़ रहा है। एसडीएम संजीव ओझा ने बताया कि भोजन पैकेटों के साथ ही सामग्री का वितरण कराया जा रहा है। डीएम एमपी सिंह ने बताया कि प्रभावित परिवारों को राजस्व टीमों के माध्यम से हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है। दवाओं आदि का भी वितरण कराया जा रहा है।


------------

गंगा व रामगंगा नदी में छोड़ा गया 3.28 लाख क्यूसेक पानी

सोमवार के भी बैराजों से गंगा व रामगंगा नदी में 3,28,813 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसमें गंगा नदी में हरिद्वार से 84,165, बिजनौर से 80,324 व नरौरा से 1,55,238 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। रामगंगा नदी में खो बैराज से 6962, हरेबली से 204 व रामनगर बैराज से 2020 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। रामगंगा नदी का पानी पांच सेमी. घटकर 136.50 मीटर आया है। गर्रा नदी का पानी 15 सेमी. बढ़कर 144.80 मीटर पर पहुंच गया है।





-------------
फोटो - 26 हरपालपुर क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों को ब्रेड-बिस्किट वितरित करते स्काउट गाइड के छात्र।
स्काउट दल ने बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचाई राहत सामग्री
हरपालपुर क्षेत्र के जीनियस पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के स्काउट दल ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित गांवों में अरवल मढ़ैया में कैंप लगाकर जरूरतमंदों की मदद की। स्काउट दल के कैप्टन फैजल खान, विकास कुशवाहा, देवाशीष त्रिवेदी आदि ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की समस्याओं का अध्ययन किया l प्रधानाचार्य गजेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि आपातकालीन स्थिति में स्काउट दल को तात्कालिक राहत पहुंचाने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। टीम ने जरूरतमंदों को ब्रेड-बिस्किट व सामग्री का वितरण किया। धर्मेंद्र सिंह चौहान, आनंद सिंह, सत्येंद्र सिंह के साथ स्काउट मास्टर शिवेंद्र सिंह व प्रशांत शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed