फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The voter list prepared after revision will be submitted by October 13.

Hardoi News: 13 अक्तूबर तक जमा होंगी पुनरीक्षण के बाद तैयार मतदाता सूची

Wed, 08 Oct 2025 10:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 10:23 PM IST
विज्ञापन
The voter list prepared after revision will be submitted by October 13.
हरदोई। पंचायत की मतदाता सूची तैयार किए जाने के कार्यक्रम में राज्य निर्वाचन आयोग ने आंशिक संशोधन किया है। अब घर-घर पुनरीक्षण के बाद तैयार की जा रहीं मतदाता सूची को 13 अक्तूबर तक तहसीलों से प्राप्त किया जा सकेगा। 14 अक्तूबर से जिला निर्वाचन कार्यालय में सूची का कंपाइलेशन होगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 15 जनवरी 2026 को होगा।
विज्ञापन

आयोग की तरफ से पुनरीक्षण कार्यक्रम में किए गए संशोधन का पत्र जिले के अधिकारियों को मिल गया है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अभय श्रीवास्तव ने बताया कि बीएलओ की तरफ से किए गए पुनरीक्षण के बाद संशोधन, विलोपन और परिवर्धन सूची तैयार कर छह अक्तूबर तक ही प्राप्त कराई जानी थी, आयोग ने काम की अधिकता को देखते हुए अब सूची प्राप्त किए जाने की समयसीमा 13 अक्तूबर तक बढ़ा दी है। बताया कि तहसीलों से ग्राम पंचायतवार तीनों श्रेणी की सूची 13 अक्तूबर तक ली जाएंगी, 14 अक्तूबर से सूची का कंपाइलेशन होगा। साथ ही इसके लिए 24 नवंबर तक मतदाता सूची का कंप्यूटराइजेशन कराया जाएगा। 25 नवंबर से चार दिसंबर के मध्य मतदान केंद्र, स्थलों का क्रम, मतदाता क्रमांक, मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग और सूची को डाउनलोड किया जाएगा।
विज्ञापन

बताया कि पांच दिसंबर को अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 6-12 दिसंबर तक आमजन अनंतिम मतदाता सूची का निरीक्षण कर सकेंगे और उसी अवधि में दावा और आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। 13 से 19 दिसंबर के मध्य दावा और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed