फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The village became a cantonment to install a solar light

Hardoi News: एक सोलर लाइट लगवाने के लिए छावनी बना गांव

Fri, 29 Sep 2023 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
The village became a cantonment to install a solar light
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भरावन। क्षेत्र के नरामदनापुर के मजरा फत्तेहपुर में एक सोलर लाइट लगवाए जाने के लिए शुक्रवार को गांव छावनी बना रहा। पीएसी, पुलिस फोर्स के साथ अधिकारियों ने विवादित स्थल से सात मीटर दूर सोलर लाइट को लगवाया। सोलर लाइट लगवाए जाने के दौरान महिलाओं ने विरोध जताया। पुलिस ने महिलाओं को समझाकर शांत किया।
अतरौली थाना क्षेत्र के फत्तेहपुर गांव में विवादित भूमि पर लगी सोलर हाईमास्ट लाइट को डीएम के आदेश पर संडीला एसडीएम तान्या सिंह के नेतृत्व में जेसीबी मशीन व क्रेन से सोलर लाइट को उखाड़वा कर सात मीटर दूर लगवाया गया। यहां पर जिला पंचायत निधि से 10 जुलाई को चौराहा पर खड़ंजा किनारे हाईमास्ट लाइट लगवाई गई थी। इसे लेकर गांव के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। एक पक्ष लाइट हटाने व दूसरा पक्ष न हटाने की बात कह रहा था।
विज्ञापन

लाइट लगाने के लिए चिह्नित भूमि पर गुरूप्रसाद पक्ष की महिलाएं बैठ गईं और नारेबाजी करते हुए उत्पीड़न का आरोप लगाया। करीब एक घंटा तक एसडीएम, सीओ वंदना महिलाओं को समझाती रहीं पर, किसी ने एक न सुनी और जमीन पर गिर-गिर पड़ने लगी। इस पर महिला पुलिस ने महिलाओं को चिह्नित भूमि को हटाया। छत्रपाल सिंह पक्ष लोगों ने बताया पूजा स्थल की भूमि पर लाइट लगावा दी गई थी। इसे हटवाए जाने की मांग की गई थी। लाइट लगवाए जाने के दौरान अतरौली के साथ ही कासिमपुर, संडीला कोतवाली पुलिस व डेढ़ सेक्शन पीएसी भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
खुराफात करने वालों पर होगी कार्रवाई
अतरौली थाना प्रभारी ब्रजेश मिश्र ने लाउडस्पीकर के जरिए ग्रामीणों को बताया कि सोलर हाईमास्ट लाइट के साथ छेड़छाड़ व गांव में महौल बिगाड़ने वालों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। विवादित भूमि पर सीसीटीवी कैमरा लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed