{"_id":"08648360dffc43239655a2da2fb040ec","slug":"the-vaccination-of-animals-needed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुओं के लिए टीकाकरण जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुओं के लिए टीकाकरण जरूरी
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
Updated Fri, 17 Jul 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खंड के कायमपुर गांव में पशु गोष्ठी का आयोजन
विज्ञापन
कर किसानों को पशुओं के स्वास्थ्य से जुड़ी उपयोगी जानकारी दी गई। इस दौरान
मौसमी बीमारियों के लक्षण और इनका इलाज तथा बचाव के तरीकों पर चर्चा की
गई।
गांव में इंटरवेट की ओर से आयोजित पशु स्वास्थ्य शिविर एवं गोष्ठी में कंपनी के प्रतिनिधि वरुण शुक्ला ने कहा कि बरसात के दिनों में पशुओं को कई जानलेवा बीमारियां हो सकती हैं। ऐसे में खुरपका, मुंहपका और गला घोंटू जैसी बीमारियां काफी खतरनाक साबित होती हैं।
इनसे बचाव को जरूरी है कि पशुओं को साफ-सुथरी जगह पर रखें और कीड़ों से बचाव हो। पेट के कीड़े भी पशु के स्वास्थ्य को बिगाड़ देते हैं और अकसर यह बांझपन का कारण भी बनते हैं। इस हेतु हमें कीड़े की दवा खिलानी चाहिए। साथ ही अन्य जानलेवा बीमारियों से संबंधित टीके नियमित लगवाना चाहिए।
उन्होंने पशुओं मेें दूध बढ़ाने को आहार के बारे में बताते हुए कृषकों को आहार के पैकेट भी वितरित किए। साथ ही कृत्रिम गर्भधारण के बारे में भी जानकारी दी। समाजसेवी बुद्ध प्रकाश अवस्थी ने कृषकों को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित होने की बात कही।
पशु अस्पताल पिहानी से आए वेदप्रकाश मिश्रा ने अस्पताल की ओर से कराए जाने वाले मुफ्त टीकाकरण की जानकारी देते हुए बताया कि तय समय पर अलग-अलग बीमारियों के टीके लगाए जाते हैं। पशु पालकों को अपने पशुओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहते हुए समय होने पर संबंधित अस्पताल से संपर्क कर टीकाकरण कराना चाहिए।