फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The truck helper was murdered for not returning the motorcycle.

Hardoi News: बाइक वापस न करने पर की थी ट्रक हेल्पर की हत्या

Sat, 27 Dec 2025 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
The truck helper was murdered for not returning the motorcycle.
कछौना। कोतवाली क्षेत्र के कामीपुर गांव में ट्रक हेल्पर की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने बताया कि करीबी दोस्त ने बाइक वापस न करने पर गुस्से में मफलर से गला कसकर हेल्पर की हत्या की थी। इसके बाद ईंट के चट्टे (ढेर) से उसका सिर दो तीन बार लड़ा दिया था। घटना में इस्तेमाल मफलर पुलिस ने बरामद कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

कामीपुर निवासी रियाज (20) ट्रक पर हेल्पर था। बुधवार रात गांव निवासी तोशू उर्फ आयुष उसे घर से बुला ले गया था। इसके बाद रियाज वापस घर नहीं पहुंचा था। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद गांव के बाहर ईदगाह के पास लकड़ी बीनने गए कुछ लोगों ने रियाज का शव देखा था। जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंचे थे और पुलिस को सूचना दी थी। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम, सीओ बघौली प्रवीण कुुमार और कोतवाल निर्भय सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की थी। पहले तो लग रहा था कि ईंट से कूंचकर रियाज की हत्या की गई है लेकिन शुक्रवार को पोस्टमार्टम में गला कसकर हत्या किए जाने की बात सामने आई थी। इसके बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तोशू को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि बुधवार की रात नौ बजे रियाज ने अपने दोस्त तोशू से बाइक मांगी थी। रियाज बाइक से कलौली गांव गया था। वहां ज्यादा शराब पीने के कारण बाइक समेत गिर गया था। बाइक वहीं छोड़कर वापस घर आ गया था। बाइक वापस न मिलने पर तोशू बुधवार देर रात रियाज के घर गया। बाइक के बारे में रियाज कुछ न बता पाया और गाली गलौज करने लगा। इस पर उसे घर से ले गया और रास्ते में ईदगाह के पास लगे ईंट के चट्टे से उसका सिर लड़ा दिया। मफलर से गला कसकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed