फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The thief who went with the police to recover the pistol opened fire, injured in retaliatory firing

Hardoi News: तमंचा बरामद कराने पुलिस के साथ गए चोर ने की फायरिंग, जवाबी फायरिंग में घायल

Thu, 27 Jun 2024 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
The thief who went with the police to recover the pistol opened fire, injured in retaliatory firing
हरदोई/शाहाबाद। शाहाबाद कोतवाली पुलिस ने वाहनों की जांच के दौरान घेराबंदी कर एक बाइक चोर को पकड़ लिया।
विज्ञापन

उसकी निशानदेही पर छिपे हुए तमंचे को बरामद करने के दौरान चोर ने उसी तमंचे से पुलिस पर फायर कर दिया। बचाव में पुलिस ने भी फायरिंग की और गोली लगने से बाइक चोर घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ के दौरान दो पुलिसकर्मी भी मामूली रूप से चोटिल हुए हैं।
एसपी केसी गोस्वामी ने बताया कि शाहाबाद कोतवाली पुलिस बुधवार आधीरात के बाद वाहनों की जांच का अभियान चला रही थी। इसी दौरान आगमपुर तिराहे के पास बाइक से आ रहे एक शख्स को रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। इस दौरान उसकी बाइक गिर गई और मौके से उसके दो साथी फरार हो गए। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम-पता कन्नौज जनपद के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के सीपुर पचौर गांव निवासी शाहरुख बताया। पूछताछ में उसने बताया कि हरदोई जनपद में चोरी और लूट की कई घटनाओं को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

शाहरुख ने पुलिस को बताया कि वह लोग तमंचा रखते हैं और तमंचा तड़ेर गांव में आंटा मिल के पीछे ट्यूबवेल के पास छिपाकर रखा है। शाहरुख को लेकर पुलिस टीम मौके पर गई। इसी दौरान छिपाकर रखे गए तमंचे को उठाकर शाहरुख भागने लगा और पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस पर पुलिस ने भी फायरिंग की, जिससे पैर में गोली लगने से शाहरुख घायल हो गया, जबकि शाहाबाद कोतवाली पुलिस में तैनात दीवान जंग बहादुर और सिपाही मोहित खोखर भी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल चोर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिसकर्मियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पूरी कार्रवाई करने वाली टीम में शाहाबाद कोतवाल राजदेव मिश्रा, उपनिरीक्षक अनिल कुमार और लाखन सिंह, दीवान जंग बहादुर, प्रमोद कुमार और सिपाही मोहित खोखर शामिल रहे।


शाहरुख ने अपने साथियों के साथ मिलकर बीती छह अप्रैल को लोनार कोतवाली क्षेत्र के नकटोरा पुलिया से पाली जाने वाले मार्ग से बाइक चोरी की थी। इसी बाइक से 11 अप्रैल को पाली थाना क्षेत्र के दलियापुर तिराहे के पास सराफ से रुपये छीनने का प्रयास किया था, लेकिन राहगीरों के आने पर भाग निकले थे। 17 मई को लोनार कोतवाली क्षेत्र में रायपुर गुलरिया के पास एक शख्स के बैग से नकदी और लैपटॉप चोरी कर लिया था। 31 मई को शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में आंझी पुल पर स्कूटी से जा रहे शराब ठेके के सेल्समैन से भी लूट की कोशिश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed