फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The team stopped child marriage

Hardoi News: टीम ने बाल विवाह रुकवाया

Sun, 21 Apr 2024 01:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sun, 21 Apr 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
The team stopped child marriage
हरदोई। लोनार थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी के विवाह को जिला बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी ने रुकवा दिया। चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने पूरे मामले की जांच-पड़ताल की और उसकी आयु 18 साल से कम होने की पुष्टि की।
विज्ञापन

जिला बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी डीपीओ सुशील कुमार सिंह ने बताया कि लोनार थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी की शादी तय थी। 18 अप्रैल को बरात आनी थी। चाइल्ड हेल्पलाइन के परियोजना समन्वयक अनूप तिवारी और टीम ने पुलिस के साथ जांच-पड़ताल की। संबंधित विद्यालय की प्रधानाचार्या से किशोरी की आयु के संबंध में अभिलेखीय जांच की गई। जांच में 18 साल से कम आयु की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

बताया कि केस वर्कर वरुण कुमार, जिला बाल संरक्षण इकाई के राकेश कुमार राही के पर्यवेक्षण में किशोरी को बाल कल्याण समिति में लाया गया। यहां पर पिता ने 18 साल की आयु होने पर ही बेटी की शादी करने का संकल्प लिया है। बताया कि लोगों से अपील की गई है कि बाल विवाह की जानकारी टोल फ्री नंबर-1098 पर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed