फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The team in charge of the information requested on the form prescribed

टीम प्रभारी ने निर्धारित प्रपत्र पर मांगी सूचना

Wed, 28 Jan 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Wed, 28 Jan 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
The team in charge of the information requested on the form prescribed

जिले में सर्व शिक्षा अभियान के तहत संचालित योजनाओं

विज्ञापन
के क्रियान्वयन की जांच को केंद्रीय टीम के प्रभारी ने मंगलवार को एबीआरसी की बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की और स्कूल के संबंध में निर्धारित प्रारूप पर सूचनाएं मांगी। बुधवार से कस्तूरबा और ब्लाक संसाधन केंद्र का स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा।

सर्व शिक्षा अभियान के तहत जिले में स्कूलों को कई सुविधाएं मुहैया कराई जाती हैं। इसके अलावा जिले में कस्तूरबा गांधी स्कूल भी संचालित हैं। जिले में चल रही योजनाओं की जांच के लिए टर्म्स आफ रिफेंस के तहत जामिया मिनिया इस्लामिया नई दिल्ली के सदस्य जांच करने मंगलवार की रात जिला मुख्यालय पहुंचे।

बुधवार को टीम प्रभारी डा. मुजीमिल काजमी ने बीएसए कार्यालय में पहुंच बीएसए डा. बृजेश मिश्र से मिलकर योजनाओं के विषय में विमर्श किया। इसके बाद एबीआरसी के साथ बैठक कर उनसे निर्धारित प्रारूप पर ब्लाक के दो-दो स्कूलों के विषय में सूचनाएं मांगी।

वह कस्तूरबा गांधी स्कूलों में बालिकाओं को मिलने वाली सुविधाएं और ब्लाक संसाधन पर होने वाले प्रशिक्षण आदि की जांच करेंगे। मानव विकास मंत्रालय की फरवरी में सर्व शिक्षा अभियान के तहत प्रोजेक्ट एप्रूवल बोर्ड की बैठक में योजनाओं की समीक्षा की जानी है, इसलिए प्रदेश के जिलों का सर्वे कराया जा रहा कि योजनाओं पर कितना व्यय हुआ और उसका लाभ कितने बच्चों को मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed