{"_id":"694d6ed21d49d8f436097ddb","slug":"the-tableau-of-lord-shaligram-and-mother-tulsi-captivated-everyone-hardoi-news-c-213-1-hra1001-142378-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: भगवान शालिग्राम और मां तुलसी की झांकी ने सबका मन मोहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: भगवान शालिग्राम और मां तुलसी की झांकी ने सबका मन मोहा
विज्ञापन
फोटो-10- पदयात्रा में सजी श्रीकृष्ण राधा की झांकी। संवाद
हरदोई। भगवान शालिग्राम और मां तुलसी की झांकी ने सभी का मनमोह लिया। झांकी में तुलसी के पौधे को सजाकर शामिल किया गया था। वहीं, अन्य झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। भगवान राधा-कृष्ण के भजनों की धुन पर श्रद्धालु थिरकते रहे। बृहस्पतिवार को शहर में तुलसी की भव्य पदयात्रा निकाली गई। लोगों ने यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। श्रद्धालुओं को जल-पान कराया।
कुबेर लाल जन सेवा संस्थान की तरफ से तृतीय तुलसी विशाल पद यात्रा अग्रवाल धर्मशाला से प्रारंभ हुई। पद यात्रा सेंट्रल बैंक रोड से सिनेमा चौराहे से बड़ा चौराहे होते हुए श्रीवेणी माधव विद्यापीठ इंटर कॉलेज आई। यहां पर लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। यात्रा का उद्देश्य सनातन धर्म और प्राणियों में सद्भावना को बढ़ावा देना रहा। यात्रा की अगुवाई भगवान हनुमान के वेष में कलाकार ध्वजा लेकर करते रहे। ढोल-मंजीरा और डीजे पर श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण और मां तुलसी के भजनों पर थिरकते रहे।
जगह-जगह लोगों ने प्रतिष्ठानों पर तुलसी भवानी की पूजा-अर्चना की। पदयात्रा में इनरव्हील क्लब, बजरंग दल, प्रजापिता ब्रह्मकुमारी, व्यापार मंडल, आभास कुमार मित्र मंडली आदि संस्थाओं के पदाधिकारियों-सदस्यों ने भाग लिया। संस्था अध्यक्ष निरमा देवी के नेतृत्व में पद यात्रा निकली। श्री वेणी माधव विद्यापीठ इंटर कॉलेज में साध्वी मंगला देवी, संत बच्चा बाबा ने सनातन संस्कृति और तुलसी जी से जुड़े लोगों को संदेश दिए।