फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The sweetness and aroma of Gatta of Babatmau has made its place in Kannauj.

Hardoi News: बाबटमऊ के गट्टा की मिठास और खुशबू ने कन्नौज में बनाई जगह

Sat, 04 Oct 2025 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
The sweetness and aroma of Gatta of Babatmau has made its place in Kannauj.
फोटो 35 : शक्कर के ​खिलौना व गटिया बनातीं समूह की महिलाएं। स्रोत : विभाग
हरदोई। शक्कर के गट्टा, गटिया, बताशा और खिलौना बनाकर महिलाओं ने आत्मनिर्भर बनने की राह चुनी। शुरू में तो दिक्कतें आईं लेकिन अब उनके बनाए गट्टे की मिठास और खुशबू ने कन्नौज में भी जगह बना ली है।
विज्ञापन

विकास खंड माधौगंज के बाबटमऊ में महिलाओं ने घर के कामकाज से आगे बढ़कर आत्मनिर्भर बनने के लिए राष्ट्रीय आजीविका मिशन से जुड़ने का काम किया। गांव की महिलाओं को जोड़कर स्वयं सहायता समूह बनाया। गांव की सुमन ने बताया कि करीब 11 महिलाओं को जोड़कर साल 2019 में महेश आजीविका स्वयं सहायता समूह बनाया। दो साल तक बचत और छोटे-छोटे काम किए। आर्थिक रूप से मजबूत होने पर मिशन से भी रुपये मिले। करीब तीन साल पहले शक्कर के गट्टा, गटिया, बताशा और खिलौना बनाने का काम शुरू किया। समूह की अध्यक्ष सुमन ने बताया कि उनके साथ सचिव कंचन, कोषाध्यक्ष आकांक्षा के साथ समूह की महिलाएं काम करती हैं।
विज्ञापन

बताया कि गटिया, बताशा और खिलौना तो सामान्य ही बनाए जाते हैं लेकिन गट्टा में कई प्रकार की खुशबू वाले और मेवा लगाए जाते हैं। उन गट्टों की मांग कन्नौज में अधिक होती है। बताया कि कन्नौज के साथ ही जिले के माधौगंज, बिलग्राम, उन्नाव के बांगरमऊ आदि कस्बाें में भी गट्टा के साथ ही अन्य उत्पादों की बिक्री की जाती है। बताया कि इस काम ने घर के कामकाज से बचे समय के सदुपयोग के साथ ही आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
स्वयं सहायता से महिलाओं को जोड़कर न केवल उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है बल्कि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा भी देना है। प्रधानमंत्री ने लोकल फॉर वोकल में स्थानीय उत्पादों पर जोर दिया है। बाबटमऊ में महिलाओं की तरफ से बनाए जा रहे शक्कर के गट्टा, गटिया, बताशा और खिलौना उनके जीवन में आर्थिक समृद्धि ला रहे हैं। महिलाओं के समय का सदुपयोग हो रहा है और वह आत्मनिर्भर बन रही हैं। -सान्या छाबड़ा, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed