फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The sun's heat is steadily increasing, making you sweat on Holi.

Hardoi News: लगातार बढ़ रही सूरज की तपिश, होली पर पसीने छुड़ाएगी गर्मी

Tue, 17 Feb 2026 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
The sun's heat is steadily increasing, making you sweat on Holi.
हरदोई। बीते एक हफ्ते से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम साफ होने से सुबह से ही धूप निकल आती है और शाम तक बनी रहती है। फरवरी के मध्य से ही मौसम के मिजाज में आए बदलाव ने संकेत दे दिए हैं कि आने वाले महीनाें में गर्मी में बढ़ोतरी हो सकती है। इस बार तो होली पर भी सूरज की तपिश पसीना छुड़ा सकती है।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव के बाद गर्मी ने पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। अभी फरवरी माह ही चल रहा है लेकिन दोपहर की धूप मार्च और अप्रैल की गर्मी का अहसास करा रही है। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही गर्मी में हुए इजाफे की वजह से गर्म कपड़े भी नहीं पहने जा रहे हैं। ऐसे में लोग मार्च आने से पहले बेतहाशा गर्मी होने की आशंका जता रहे हैं। लोगों का कहना है कि अभी यह हाल है तो होली में इस बार काफी गर्मी हो सकती है। मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान में फिर से इजाफा दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय आर्द्रता 89 प्रतिशत थी जो शाम को घटकर 43 प्रतिशत रह गई। हवाओं की गति चार किमी प्रति घंटा दर्ज की गई। हालांकि, उन्होंने कुछ परिवर्तन की बात भी कही है। बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसका असर दिख सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed