{"_id":"696138b4d483313c220142cf","slug":"the-sun-broke-through-the-clouds-and-brought-relief-and-the-mercury-also-rose-hardoi-news-c-213-1-hra1004-143110-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बादलों को चीर कर निकली धूप ने दी राहत, पारा भी चढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बादलों को चीर कर निकली धूप ने दी राहत, पारा भी चढ़ा
विज्ञापन
फोटो-02- सर्दी में ठिठुरते जाते लोग। संवाद
हरदोई। आसमान में जमे बादलों के छटते ही शुक्रवार को कई दिन बाद गुनगुनी धूप निकलने से लोगों के चेहरे खिल गए। हाड़ कंपाती गलन से ठिठुर रहे लोगों को दिन में राहत मिली। धूप में तेजी तो नहीं रही लेकिन लागों को राहत महसूस हुई। धूप से अधिकतम पारे में भी उछाल दर्ज किया गया। वहीं सर्द हवाएं भी ठंडक का अहसास कराती रहीं।
पिछले कई दिनों से कड़ाके की सर्दी में ठिठुर रहे लोगों के लिए शुक्रवार का दिन कुछ राहत लेकर आया। सुबह तो कोहरा और बादल छाए थे, लेकिन दिन चढ़ने के साथ 11 बजे तक बादलों को चीर कर सूर्य देव ने दर्शन दे दिए। कुछ देर में आसमान साफ हो गया और गुनगुनी धूप ने लोगों की सर्दी से राहत दी।
हालांकि, सर्द हवाएं लगातार चलती रहीं। धूप में तो लोगों को राहत मिली, वहीं छांव में जाते ही ठिठुरन का अहसास हुआ। धूप निकलने से लोग घर की छतों और सड़क के फुटपाथों पर धूप सेंकते नजर आए। धूप की वजह से तापमान में भी इजाफा हुआ। मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि अधिकतम तापमान में डेढ़ डिग्री का इजाफा होकर 16.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट होकर 06.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता सुबह 93 प्रतिशत और शाम को 77 प्रतिशत रही। दृश्यता 200 से 300 मीटर व हवाओं की रफ्तार छह किमी प्रति घंटा रही।