फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The struggle for maintaining call

संघर्ष के लिए डटे रहने का आह्वान

Tue, 28 Jul 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Tue, 28 Jul 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की जनपदीय कार्यकारिणी

विज्ञापन
की सोमवार को हुई बैठक में 23 जुलाई को लखनऊ में हुई महारैली की समीक्षा की गई। पदाधिकारियों ने संबद्ध संगठनों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि संघर्षों को लेकर हमेशा तैयार रहें, मांगे हर हाल में पूरी होंगी।

पीडब्ल्यूडी निरीक्षण भवन में परिषद की बैठक की अध्यक्षता करते हुए परिषद अध्यक्ष अवधेश सिंह ने कहा कि लखनऊ में हुई महारैली में शासन की नीतियों के कारण कुछ लोग पहुंच पाए और कुछ नहीं पहुंच पाए। शासन के निर्देशों के बाद प्रशासन ने राज्य कर्मचारियों को जिले में ही रोक लिया।

इसके बाद भी लक्ष्मण मेला पार्क लखनऊ पहुंचने में कर्मी सफल रहे और महारैली को भी सफल बनाया। उन्होंने कहा कि संघर्ष करते रहो मांगे तो पूरी ही होनी हैं। कहा कि राज्य कर्मचारी विशेष रूप से केंद्रीय कर्मियों के भत्तों से समानता, पुरानी पेंशन व्यवस्था लागे करना, ग्रेच्युटी की सीमा 15 लाख, उपार्जित अवकाश 600 दिनों का सेवानिवृत्ति पर भुगतान कराना, सभी संवर्गों से स्नातक कर्मियों को 4600 ग्रेड वेतन और सेवानिवृत्त आयु 62 वर्ष करना शामिल है।

इस मौके पर अशोक वर्मा, लालचंद्र कुरील, महावीर प्रसाद, ध्रुव बाजपेई, अर्चना वर्मा, सुमन देवी, गिरजा शंकर बाजपेई, दिनेश सिंह, राजीव मिश्रा, संजीव सिंह, विजय सिंह, रामनरेश द्विवेदी, प्रभा सिंह, बाबू सिंह, माधुरी सिंह, सिद्धार्थ प्रभाकर, नवीन और राजकुमार कपिल आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed