फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The soldiers drove into the pond made ??the leap

सिपाहियों ने दौड़ाया तो तालाब में लगाई छलांग

Mon, 27 Jul 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Mon, 27 Jul 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन

देहात क्षेत्र में महिला की शिकायत पर उसके पति को

विज्ञापन
पीट रहे दो सिपाहियों को टोकने की कीमत गांव के युवक को अपनी जान गंवाकर चुकानी पड़ी। सेवा गांव में पुलिस की पिटाई के बाद भाग रहे युवक की तालाब में डूब कर मौत हो गई। घटना से गांव में तनाव फैल गया और ग्रामीणों ने पुलिस को शव को मौके से नहीं ले जाने दिया।

भारी पुलिस बल पहुंचने पर और सिपाहियोें पर रिपोर्ट दर्ज होने के आश्वासन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। उधर, पुलिस कप्तान उमेश कुमार सिंह ने दोनों सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सेवा निवासी कुसुमपाल की पत्नी संगीता ने पुलिस को रविवार की सुबह सूचना दी कि उसका पति उसे और उसकी सास को पीट रहा है। जिस पर कोतवाली के दो पुलिस कर्मी ठाकुर प्रसाद और रामबिहारी सचान गांव पहुंचे और कुसुम पाल को घर से निकल कर पिटाई करने लगे।

तभी वहां से गांव निवासी ब्रह्मानंद (35) पुत्र लेखराम गली से गुजरे और पुलिस को पिटाई करता देख कुछ बोल दिया। जिस पर पुलिस कर्मियों ने ब्रह्मानंद को पकड़ कर पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान ब्रह्मानंद किसी प्रकार छूट कर भागा, तो पुलिस वालों ने पीछा किया जिस पर ब्रह्मानंद ने गांव के बाहर तालाब में छलांग लगा दी।

चर्चा है कि पुलिस वालों को तालाब के पास रुका देख वह तालाब से बाहर नहीं निकला और तालाब में डूब कर उसकी मौत हो गई। तालाब में हलचल न देख पुलिस कर्मी लौट गए। उधर, ब्रह्मानंद की जब खोज खबर ली गई तो तालाब में तंबाकू की पुड़िया उतराते देख जाल डाल कर उसकी तलाश की गई तो उसका शव बरामद हुआ, जिसको ग्रामीणों ने बाहर निकला।

शव मिलने की जानकारी होने पर पुलिस कर्मी उसका पोस्टमार्टम कराने को मौके पर पहुंचे, पर ग्रामीणों ने शव उठाने नहीं दिया। उनकी मांग थी कि रिपोर्ट दर्ज की जाए। इस पर सीओ सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों से तहरीर लेकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। तब कहीं शव को  पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका।

घटना से परिवार में कोहराम मच गया। उधर, घटना से गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया। प्रभारी एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर दोनों सिपाहियों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है और उन दोनों पुलिस कर्मियों के निलंबन की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed