फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The soldier's arms and legs were cut after being hit by a train.

ट्रेन की चपेट में आकर सिपाही के हाथ-पैर कटे

Wed, 27 Oct 2021 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
The soldier's arms and legs were cut after being hit by a train.
हरदोई। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म तीन पर सोमवार देर शाम ट्रेन की चपेट में आकर सिपाही के हाथ पैर कट गए। गंभीर अवस्था में परिजन उसे लखनऊ ले गए हैं। लखनऊ के आलमबाग निवासी विपिन त्रिपाठी (45) पुलिस विभाग में हेड कांस्टेबल है। वह हरदोई में अभियोजन कार्यालय में तैनात है। सोमवार देर शाम वह ड्यूटी कर ट्रेन से लखनऊ जाने के लिए निकला था।
विज्ञापन

प्लेटफार्म तीन पर सहरसा आनंद बिहार एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान उसका बायां पैर व हाथ कट गया। जिससे वह खून से लथपथ होकर बेहोश हो गया। यात्रियों के शोर मचाने पर पहुंची जीआरपी ने उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

तलाशी के दौरान पास में मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी गई। देर रात परिजन अस्पताल आ गए। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक परिजन उसे लखनऊ लेकर चले गए। जीआरपी प्रभारी सुनील कौल ने बताया कि ट्रेन पर चढ़ने के दौरान सिपाही हादसे का शिकार हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed