{"_id":"596ba6bf4f1c1bb5018b46d7","slug":"the-sin-of-birth-can-not-be-born","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्म जन्म के पाप नसावे, अंत वास शिवपुर में पावे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्म जन्म के पाप नसावे, अंत वास शिवपुर में पावे
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Sun, 16 Jul 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
कांवर यात्रा में शिव पार्वती जी के वेश में नृत्य करते कलाकार।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। सावन मास के दूसरे सोमवार को वातावरण पूरी तरह से शिवमय नजर आएगा। इसकी पूर्व संध्या पर रविवार को घरों से लेकर मंदिरों में तैयारियां जोरों पर रहीं वहीं बाजारों में भी पूजन सामग्री की बिक्री को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ जमा रही।
विज्ञापन
शास्त्री उमाकान्त अवस्थी ने बताया कि धर्म ग्रंथों में इस मास में विधि पूर्वक शिव उपासना करने से मनचाहे फल की प्राप्ति होती है। इस माह में भक्ति, अराधना व प्रकृति के कई रंग देखने को मिलते हैं। विधिविधान से सावन के सोमवार में शिव का पूजन ही मनोवांच्छित फल प्रदान करने वाला होता है।
विज्ञापन
उधर, सकाहा मंदिर, सुनासीर नाथ मंदिर, बाबा विश्वनाथ, तुंरत नाथ मंदिर, बूढ़े बाबा मंदिर, शिव भोले मंदिर आदि मंदिरों में दूसरे सोमवार को पूजन-अर्चन के लिए तैयारियों का दौर जारी रहा। शिवालयों के साथ साथ बाजारों में भी पूजन सामग्री आदि की बिक्री देर शाम तक जारी रही।
विज्ञापन