{"_id":"67ed789f96e69bea120d125b","slug":"the-shopkeeper-committed-suicide-by-hanging-himself-hardoi-news-c-213-1-hra1006-129146-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: दुकानदार ने फंदा लगाकर की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: दुकानदार ने फंदा लगाकर की खुदकुशी
Wed, 02 Apr 2025 11:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Wed, 02 Apr 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
फोटो-03- राजू गुप्ता। स्रोतः परिजन
लॉटरी में शराब का ठेका न निकलने से अवसाद में आत्मघाती कदम उठाने की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के मानपुर गांव में युवक ने बुधवार सुबह दुकान में मफलर से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया। चर्चा है कि युवक शराब के तीन ठेके चलाता था, लेकिन इस बार लॉटरी में उसके कोई भी ठेके नहीं निकले। इसको लेकर वह परेशान था और खुदकुशी कर ली।
मानपुर निवासी राजू गुप्ता (25) मकान में किराना की दुकान चलाता था। पास में ही उसके शराब के ठेके भी थे। इस बार उसके हाथ से ठेके निकल गए थे। बुधवार की सुबह छह बजे उसने दुकान खोली और उसके बाद शटर गिरा दिया। मकान की पहली मंजिल पर रहने वाला उसका भाई मोहित जब नीचे उतरा और शटर बंद देखा तो शटर खोल दिया। अंदर राजू मफलर के फंदे के साथ फर्श पर पड़ा था। मफलर का आधा हिस्सा छत के कुंडे में लटका था। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
राजू की मौत की जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया। 12 फरवरी को ही राजू की शादी हुई थी। लगभग पौने दो माह बाद ही उसकी मौत हो गई। जानकारी पर पत्नी बदहवास हो गई।