फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The second day of the villagers continue to fast

दूसरे दिन भी ग्रामीणों का अनशन जारी

Fri, 09 Jan 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 09 Jan 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
The second day of the villagers continue to fast
डा. राम मनोहर लोहिया समग्र्र ग्राम योजना में
विज्ञापन
आवास को लेकर धांधली करने का आरोप लगा कार्रवाई समेत कई मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में शुरू हुआ ग्रामीणों का आमरण अनशन दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा, तब तक अनशन जारी रहेगा।

कलक्ट्रेट में धरने पर बैठे ग्राम गढ़ी के ग्रामीणों ने बताया कि लोहिया आवासों को लेकर उनके गांवों में धांधली हुई है। जिम्मेदारों ने गरीबों को दरकिनार कर अपात्रों को लाभ दे दिया है। निर्धन, गरीब खेतिहर मजदूर पेशा लोगों के होने के बावजूद प्रधान, सेेक्रेटरी व विकास विभाग के अफसरों की मिलीभगत से लोहिया आवासों में अपात्रों का चयन कर लिया गया, जो पूर्व में इंदिरा आवास पा भी चुके हैं।

आरोप लगाया जिनके पक्के बड़े बड़े मकान बने हुए हैं उनसे भी सांठगांठ कर सुविधा शुल्क लेकर आवास दिलाए जा रहे हैं। इसके साथ पट्टे की भूमि को लेकर हुए विवाद में महिलाओं के साथ अभद्रता करने वालों पर भी कार्रवाई की मांग की गई। क्रमिक आमरण अनशन पर रघुराज, सियाराम व पट्टेलाल शामिल थे। इस मौके पर सुधीर, लालता प्रसाद, रामहेत, राघवेंद्र सिंह, बृजराज, दिनेश कुमार आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed