फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The season's lowest temperature in 13 years, with city dwellers shivering at three degrees.

Hardoi News: सीजन का 13 साल में सबसे कम पारा, तीन डिग्री पर कांपे शहरी

Thu, 15 Jan 2026 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
The season's lowest temperature in 13 years, with city dwellers shivering at three degrees.
फोटो-11- लखनऊ रोड पर सुबह कोहरे में जाती छात्राएं। संवाद
हरदोई। जिले में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान सीजन के सबसे निचले स्तर तीन डिग्री पर पहुंच गया। मौसम वेधशाला के अनुसार पिछले 13 सालों में अभी तक का यह सबसे कम तापमान है। सुबह घने कोहरे की वजह से दृश्यता प्रभावित हुई। शीतलहर ने भी राह चलते लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। धूप निकलने के बाद भी गलन बनी रही।
विज्ञापन

गलन भरी हवाओं का सितम और बढ़ गया है। बीते दो दिन से शीतलहर के चलते लोग ठिठुर रहे हैं। दो दिन से कोहरा भी फिर से होने लगा है। इससे दृश्यता कम रही। बृहस्पतिवार सुबह इस सीजन का सबसे कम पारा रहा। जनवरी माह में तापमान ने 13 सालों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए तीन डिग्री सेल्सियस रहा। इसके पहले आठ जनवरी 2013 को न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस गया था। सुबह के समय अधिकतम आर्द्रता 94 प्रतिशत तक पहुंच गई और दृश्यता घटकर शून्य से 50 मीटर के बीच रही। सबसे अधिक दिक्कत सड़क पर चलने वालों को हुईं।
विज्ञापन

दिन चढ़ने के साथ मौसम तो साफ हो गया लेकिन छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली सर्द हवाओं ने लोगों को कांपने पर मजबूर कर दिया। हालांकि, खिली धूप से कुछ राहत मिली पर हवाओं ने परेशान किया। धूप भले ही शाम साढ़े पांच बजे तक रही परंतु बेअसर रही। मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि अधिकतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया और न्यूनतम तीन डिग्री रहा। आर्द्रता सुबह 94 प्रतिशत और शाम को 68 प्रतिशत रही। उन्होंने 18 जनवरी तक घने कोहरे का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed