फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The salary must explain to prevent darpan

दर्पण को वेतन रोकने की वजह बतानी होगी

Tue, 14 Jul 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Tue, 14 Jul 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
The salary must explain to prevent darpan

कर्मियों के मानदेय और वेतन एवं अन्य देयकों संबंधी

विज्ञापन
भुगतान प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने एवं गति देने को डीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू हुए आनलाइन मानीटरिंग कार्यक्रम दर्पण से जुड़ चुके कर्मियों का वेतन या अन्य भुगतान रोकने का कारण संबंधित विभागों को बताना होगा।

बिना कारण वेतन रोका गया तो डीएम द्वारा संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति करने के निर्देश दिए गए हैं। 9 अक्तूबर 14 को डीएम रमेश मिश्रा द्वारा कर्मियों के देयकों के भुगतान संबंधी समस्याओं की मानीटरिंग कराने एवं निस्तारण हेतु आनलाइन दर्पण कार्यक्रम की शुरुआत कराई गई थी।

कार्यक्रम प्रभारी सुदेश दीक्षित ने बताया कि डीएम के निर्देशानुसार इस कार्यक्रम में जिले में कार्यरत सभी विभागों को जोड़ा जाना है। इसके तहत सबसे पहले उन विभागों को कार्यक्रम से जोड़ने का कार्य किया गया, जहां के कर्मियों का भुगतान समय से न मिलने की सबसे ज्यादा शिकायतें थी।

अभी तक पंचायती राज विभाग के करीब 2 हजार सफाई कर्मियों एवं राजस्व विभाग के सभी कर्मियों के अलावा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को जोड़ा जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग की आशा बहुओं सहित अन्य कर्मियों और संविदा कर्मियों आदि को जोड़ने का कार्य चल रहा है।

बताया कि इस आनलाइन कार्यक्रम से जुड़ चुके सभी विभागों के लिए कर्मियों के देयकों के भुगतान संबंधी समस्त विवरण फीड करना अनिवार्य है। जिसके बारे में समय-समय पर डीएम द्वारा अवलोकन किया जाता है। बताया कि डीएम के निर्देश अनुसार विभागों को वेतन और मानदेय रोकने की दशा में उसका कारण आनलाइन बताना जरूरी कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed