{"_id":"57780a8b4f1c1bd34979b87f","slug":"the-roof-collapsed-killing-a-girl-in-the-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में छत ढहने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में छत ढहने से महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Sun, 03 Jul 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
मलबा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहाबाद। कोतवाली क्षेत्र केे उधरनपुर गांव में शनिवार की सुबह बारिश के दौरान पक्की छत ढहने से एक महिला की मौत हो गई। हादसे के वक्त महिला बरामदे में झाड़ू लगा रही थी। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इस पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
उधरनपुर गांव निवासी राजवीर चंडीगढ़ की एक प्राइवेट फर्म में नौकरी करता है। गांव में उसकी पत्नी राजरानी (28) बच्चों के साथ रहती थी। परिवार के अन्य लोग दूसरे मकान में रहते हैं। शनिवार सुबह तेज बारिश होने लगी। इस दौरान दो छोटे बच्चे कमरे में सो रहे थे। राजरानी बरामदे में झाड़ू लगा रही थी। बारिश का पानी भरने से बरामदे की छत भरभरा का गिर गई। इसके मलबे में दबने से राजरानी की मौत हो गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मोबाइल से पति को हादसे की सूचना दी। खबर मिलने पर लेखपाल अनिल त्रिपाठी ने गांव जाकर जांच पड़ताल की। लेखपाल ने बताया कि छत के लिंटर में सरिया नहीं डाली गई थी, इसलिए छत ढह गई। तहसीलदार अबुल कलाम ने बताया उसके परिजनों को दैवीय आपदा कोष से आर्थिक सहायता दी जाएगी। परिवार के लोगों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन