फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The procession will be a normal school house to the ground

नार्मल स्कूल की भूमि पर बनेगा बारात घर

Sat, 30 Jul 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई Updated Sat, 30 Jul 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
The procession will be a normal school house to the ground
बैठक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

हरदोई। बिलग्राम चुंगी के निकट नार्मल स्कूल में जिला पंचायत अब बारात घर का निर्माण करवाएगी। शनिवार को जिला पंचायत सभागार में हुई बैठक में विकास कार्यों को लेकर ऐसे कई प्रस्तावों पर सहमति बनी।

विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष मीरा अग्रवाल ने की। ब्लाक प्रमुखों, सदस्यों ने चिकित्सा, माइनर सफाई व मार्गों की मरम्मत कराए जाने के मुद्दे उठाए। ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्यों ने चिकित्सा व्यवस्था ठीक न होने, माइनर सफाई न होने, मार्गों की मरम्मत न कराए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने सदन में विकास कार्य कराने की बात कही।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष मीरा अग्रवाल ने आश्वस्त किया कि विकास कार्य कराए जाएंगे।

जिला पंचायत के अधीन बिलग्राम चुंगी स्थित नार्मल स्कूल में बारात घर का निर्माण, सबमर्सिबल की बोरिंग कराकर पानी की उचित व्यवस्था किए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। जिला पंचायत के अधीन भूमि बावन, मझिया व खेरिया में दुकानों के निर्माण एवं जिला पंचायत सभागार के ऊपरी मंजिल पर सभागार बनाने की स्वीकृति दी गई। सदस्यों ने ग्राम पंचायत चुनावों के फलस्वरूप ग्राम प्रधानों के खाते न खुलने एवं ग्राम पंचायतों की ओर से कार्य न कराए जाने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष ने सीडीओ से कहा कि खंड विकास अधिकारी, प्रमुख व प्रधान संघ के अध्यक्षों की 10 दिनों के भीतर बैठक कर समस्त समस्याओं का निराकरण कराया जाए।
बैठक से पूर्व ब्लाक प्रमुख उदयवीर सिंह, जिला पंचायत सदस्य परशुराम चौरसिया ने सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग के सलाहकार (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) मुकेश अग्रवाल का फूलमाला व बुके भेंटकर स्वागत किया। सभी सदस्यों ने सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, सांसद नरेश अग्रवाल का आभार जताया।


इस दौरान एमएलसी मिस्बाउद्दीन के अनुज सलाउद्दीन के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया। बैठक में प्रमुख उदयवीर सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रमोद कुमार मिश्र, विमल प्रकाश मिश्र, विद्यासागर, ललित कुमार, रामदीन, हरिश्चंद्र, सीडीओ राधेश्याम आदि रहे। बैठक का संचालन अपर मुख्य अधिकारी प्रदीप कुमार गुप्ता ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed