फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The procession will also get credit for home and eateries

बारात घर और ढाबों के लिए भी मिलेगा ऋण

Wed, 04 May 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Wed, 04 May 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
The procession will also get credit for home and eateries
indian rupee - फोटो : logo

हरदोई। मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना में अब 116 के बजाय 139 उद्योगों के लए 10 लाख तक के ऋण की स्वीकृति प्रदान की जाएगी। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी की मानें तो बारात घर और ढाबों को स्थापित कराए जाने के लए भी ग्रामीण क्षेत्र के शिक्षित युवा आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती बेरोजगारी को कम करने और वहां के ग्रामीण युवाओं को गांव में ही उद्योग स्थापित करवाए जाने के उद्देश्य को लेकर खादी ग्रामोद्योग बोर्ड युवाओं को 10 लाख तक का ऋण बैंकों के माध्यम से उपलब्ध कराता है। खादी ग्रामोद्योग आवेदन लेकर जलाधिकारी की अध्यक्षता में एक चयन बोर्ड की बैठक को बुलाता है और उसमें साक्षात्कार के माध्यम से आवेदकोें का चयन किया जाता है।
विज्ञापन


उसके बाद बैंक शाखाएं ऋण बांटती हैं। अभी तक 116 उद्योगों के लिए ऋण मांगा जाता था लेकिन इस बार से इनकी संख्या 139  कर दी गई है। जिसमें बारात घर निर्माण, मधुमेह रोगियों के लए मक्सड रखरखाव, आयोडीन युक्त नमक, एलोवेरा जूस का निर्माण सहित 23 उद्योगों को बढ़ाया गया है। जिसको लेकर भी आवेदन किए जा रहे हैं। जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी कमलेश कुमार ने बताया कि 20 मई तक नए आवेदन मांगे गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में उद्योगों को स्थापित करने के इच्छुक शिक्षित बेरोजगार आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक एक सौ से ऊपर आए आवेदन
जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी कमलेश कुमार ने बताया कि अब तक 100 से अधिक आवेदन आ चुके हैं। सिनेमा रोड स्थित खादी ग्रामोद्योग कार्यालय से जानकारी के साथ-साथ आवेदन भी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आवेदनकर्ताओं के साक्षात्कार की तिथि को नर्धारित किया जाएगा। जिसमें ऋण के लिए आवेदकों का चयन किया जाएगा।


30 इकाई का लक्ष्य निर्धारित
खादी ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2016-17 के लिए इस बार 30 इकाइयों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 30  इकाइयों के लिए 150 लाख का लक्ष्य निर्धारित है। इस लक्ष्य में 600 बेरोजगारों को रोजगार दिया जाना है। उन्होंने बताया कि सामान्य पुरुष को बैंक के माध्यम से चार प्रतिशत एवं अन्य को ब्याज रहित ऋण उपलब्ध कराया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed